Elvish Yadav Reacts On Munawar Faruqui Controversy: ‘बिग बॉस 17’ के विनर (Bigg Boss 17 Winner) मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आई। बीती रात उन्हें मुंबई पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया। 26 मार्च को पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा था लेकिन नाम सिर्फ मुनव्वर फारुकी का बदनाम हो रहा है। सुनने में आया है कि पुलिस की टीम को कहीं से पता लगा था कि जिस बार में मुनव्वर फारुकी थे वहां हर्बल हुक्का के नाम पर तंबाकू का सेवन चल रहा है। फिर पुलिस ने वहां रेड मार दी।
एल्विश के बाद मुनव्वर की बढ़ी मुश्किल
पुलिस ने मुनव्वर फारुकी समेत वहां मौजूद लोगों का मेडिकल टेस्ट करवाया और ‘लॉक अप’ (Lock Upp) विनर का टेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, उन्हें थोड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ केस जरूर रजिस्टर किया गया है। वैसे मुनव्वर फारुकी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसी बीच इस हालिया कंट्रोवर्सी पर बिग बॉस के एक और विनर और लेटेस्ट कंट्रोवर्शियल यूट्यूबर का रिएक्शन सामने आ गया है। अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने इस मामले पर इनडायरेक्ट तरीके से रिएक्ट किया है।
एल्विश यादव ने मुनव्वर को लेकर किया ट्वीट!
अब कुछ देर पहले एल्विश यादव ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसा लिखा जिसे लोग सीधे मुनव्वर फारुकी से जोड़कर देख रहे हैं। एल्विश ने बिना नाम लिए ही अपनी बात रख दी है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जो मुनव्वर के फैंस को ताना लग रहा है। दरअसल, एल्विश ने ट्वीट (X) कर लिखा, ‘बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?’ एल्विश यादव के इस सवाल से साफ समझ आ रहा है कि वो यहां अपनी और मुनव्वर की जिंदगी में चल रही मुश्किलों की बात कर रहे हैं। अब उनके इस पोस्ट पर लोग भी जमकर रिएक्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari और Siddharth ने गुपचुप की शादी! दोनों झेल चुके तलाक का दर्द
एल्विश के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
एल्विश यादव के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘तुझे फेम संभालना नहीं आता बस।’ एक ने लिखा, ‘इससे अच्छा जाओ ही मत BB में।’ एक शख्स ने लिखा, ‘एल्विश- मुनव्वर का टाइम बहुत ही अच्छा चल रहा है, कृपया करके अपने बुरे टाइम पर ध्यान दीजिए! वैसे वो राजस्थान में चिल कर रहा है!’ एक ट्रोलर ने ट्वीट किया, ‘बिग बॉस जीतने के बाद सब नशेड़ी बन जाते है क्या?’ एक ट्रोलर ने मुनव्वर को लेकर कहा, ‘रमजान के महीने में चिलम पी रहा था।’ अब कुछ ऐसे ही लोग एल्विश यादव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मुनव्वर फारुकी ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines