हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बेकसूर हैं Elvish Yadav? बेटे की गिरफ्तारी पर माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- परवरिश पर गर्व है...

Elvish Yadav: स्नेक वेनम केस के सिलसिले में एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एल्विश ने अपना जुर्म कबूल लिया है। मगर अब एल्विश के माता-पिता ने इन दावों को झूठा बताते हुए एल्विश को निर्दोष करार दिया है।

विज्ञापन
Elvish yadav

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जेल में हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और जेल में आज एल्विश का तीसरा दिन है। बीते दिन खबरें सामने आई थी कि एल्विश (Elvish Yadav) ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। इन दावों को लेकर अब एल्विश के माता-पिता मुखर हो गए हैं।

एल्विश ने नहीं माना गुनाह!

टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान एल्विश के पिता अवतार यादव और मां सुषमा यादव ने बेटे को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग एल्विश की लोकप्रियता का गलत फायदा उठाने के लिए उसे फंसा रहे हैं। वास्तव में एल्विश का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में जब एल्विश के पेरेंट्स से पूछा गया कि, एल्विश ने खुद सांप का जहर सप्लाई करने की बात मानी है। तो एल्विश के माता-पिता ने खबरों को झूठा करार दे दिया।

क्या सबूत है?

एल्विश के पिता अवतार यादव ने कहा कि, आप कैसे कह सकते हो ये? मीडिया वाले आप जो भी कह रहे हो कैसे कह रहे हो? कहां कबूला है उसने? कोई क्लिप है या किसने कहा है? यही तो चीजें समझानी है ना। इसी तरह की बातें रह गई हैं। हमारा गांव है, परिवार है, टीचर हूं मैं, बच्चे पढ़ाए हैं मैंने तो क्या अपने बच्चे को नहीं पढ़ा पाता मैं? उसका नाम है सिर्फ इसलिए उसको घेरकर ऐसी अवस्था कर दो कि ना मरे और ना जिए वो। एल्विश की मां सुषमा का कहना है कि, ऐसे तो कोई भी राह चलता कह दे कि एल्विश ने ये काम कर दिया। ऐसे तो हर तीसरा बंदा कुछ ना कुछ इल्जाम लगा देगा और हम कितनी चीजों पर घूमते चले जाएंगे।

एल्विश पर गर्व है

एल्विश के पिता ने कहा कि मुझे अपने बच्चे पर गर्व है और मैं हर जन्म में उसका पिता बनना चाहूंगा। सभी से मेरी गुजारिश है कि मेरे बच्चे ने ऐसा कुछ नहीं किया। आप तथ्यों पर आधारित बातें करिए। बिना तथ्यों के कोई बात मत करिए।

क्यों गिरफ्तार हुए एल्विश?

बता दें कि नवंबर 2023 में एल्विश यादव एक रेव पार्टी में शामिल हुए थे। जहां उनपर सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। एल्विश ने इन दावों को सिरे से नकार दिया था। मगर FSL की जांच रिपोर्ट ने इन आरोपों की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से एल्विश पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। 17 मार्च की शाम नोएडा पुलिस ने एल्विश को हिरासत में लिया। एल्विश को 14 दिनों की कस्टडी में भेजा गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें