YouTubers Controversies: एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते कई दिनों से गलत वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। उनके साथ एक के बाद एक कंट्रोवर्सी हो रही है। पहले जयपुर के एक रेस्टोरेंट से उनका वीडियो वायरल हुआ था जहां एल्विश ने एक शख्स को गुस्से में थप्पड़ मारा था। इस थप्पड़ कांड के बाद अब वो यूट्यूबर मैक्सटर्न (Maxtern) के साथ हुए अपने पंगे को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। एल्विश का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने जिस तरह से मैक्सटर्न को पीटा है वो देखने के बाद सब लोग एल्विश के खिलाफ हो गए हैं। इतना ही नहीं मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। मैक्सटर्न ने एल्विश पर अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोप लगाया है।
एल्विश और मैक्सटर्न की लड़ाई में नया मोड़
ये मामला फिलहाल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है। दोनों अपनी-अपनी सफाई देते हुए जनता के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग एल्विश यादव की बातों से सहमत दिख रहे हैं कि मैक्सटर्न ने उन्हें उकसाया था और ये एक सोची-समझी साजिश थी। तो कुछ मैक्सटर्न के सपोर्ट में खड़े दिख रहे हैं और एल्विश को छपरी और गुंडा बताकर उन्हें अनफॉलो भी कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस के बीच अब एक ताजा अपडेट सामने आया है। एल्विश यादव ने एक बार फिर मैक्सटर्न का सिस्टम हिला दिया है।
एल्विश यादव ने इंस्टग्राम पर फैंस को दिया बड़ा झटका
एल्विश का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अब इस केस में एल्विश ने जो अपडेट दिया है वो वाकई चौंका देने वाला है। पूरी दुनिया ये सोच रही थी कि न जाने अब आगे क्या होगा। लेकिन एल्विश ने तो पूरा मामला ही पलट दिया है। उन्होंने कुछ देर पहले मैक्सटर्न के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस लेटेस्ट फोटो में ये दोनों साथ में खड़े मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि भयंकर लड़ाई के बाद अब इनमे समझौता हो गया है और दोनों ने गीले-शिकवे मिटाकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth ने छोड़ा AAP का साथ, सोशल मीडिया पर बताई ये कदम उठाने की वजह
एल्विश ने फोटो शेयर कर कह दी ये बात
इतना ही नहीं एल्विश यादव ने ये तस्वीर शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक घर में बर्तन होते हैं बजेंगे तो सही। भाईचारा ऑन टॉप।’ यानी कल तक जो जानी-दुश्मन बने फिर रहे थे अब वो भाईचारे की बातें कर रहे हैं। ये देखकर पूरा सोशल मीडिया हिल चुका है। कुछ लोग जो नफरत फैलाने का काम कर रहे थे उनकी बोलती बंद हो चुकी है और जो मैक्सटर्न के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे तो उनका निशाना भी चूक गया। एल्विश यादव के इस कदम से पूरी दुनिया हैरान है और सभी लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे। खैर ये तो बस ये दोनों ही जानते हैं कि किस बात पर इनका समझौता हुआ है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines