YouTubers Controversies: बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी पर्सनल लाइफ हो लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यूट्यूबर मैक्सटर्न (Maxtern) के साथ झगड़े को लेकर उनका लगातार विरोध किया गया। दरअसल, एल्विश ने जिस तरह से मैक्सटर्न को पीटा था, उसका वीडियो देखने के बाद लोग उनके खिलाफ हो गए। हालांकि अब दोनों में भाईचारा हो गया है। थोड़ी देर पहले ही एल्विश यादव ने मैक्सटर्न के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों का भाईचारा ऑन टॉप दिख रहा है लेकिन दोनों की दोस्ती होते ही सोशल मीडिया एक्स पर रजत दलाल और अंजलि अरोड़ा ट्रेंड होने लगे हैं।
अंजलि अरोड़ा ने किया था सपोर्ट
जाहिर है कि एल्विश यादव और मैक्सटर्न में हुए झगड़े के बाद जब सोशल मीडिया यूजर्स एल्विश को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे तो अंजलि अरोड़ा ने यूट्यूबर को अपना फुली सपोर्ट दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए हैशटैग #wesupportelvishyadav के साथ अपना समर्थन शेयर किया था। अंजलि अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘हम सब आपके साथ हैं। ऐसे बहुत आए और बहुत गए, सबको सफाई देने थोड़ी बैठेंगे हम लोग। हम #anjalians आपके साथ हैं।’
रजत दलाल भी हो रहे ट्रेंड
उधर, रजत दलाल भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि रजत फिटनेस आइकॉन के नाम से फेमस हैं और इस झगड़े में वो मैक्सटर्न के साथ थे। वह मैक्सटर्न के साथ मिलकर एल्विश यादव से बात करना चाहते थे और इस पूरे मामले को सुलझाना चाहते थे। उन्होंने आज शाम 5 से 6 बजे के बीच में मिलने की बात भी कही थी।
एल्विश और मैक्सटर्न में सुलह
फिलहाल एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच सुलह हो चुकी है। कुछ देर पहले ही दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें दोनों को साथ में खड़े मुस्कुराकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर साफ हो गया है कि दोनों ने गिले-शिकवे दूर कर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया है। इस तस्वीर को खुद एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। साथ में कैप्शन दिया, ‘एक घर में बर्तन होते हैं बजेंगे तो सही। भाईचारा ऑन टॉप।’
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन
उधर, एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच भाईचारा होने के बाद अंजलि अरोड़ा और रजत दलाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं। उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए उन्हें दोनों की दोस्ती का क्रेडिट दे रहे हैं। इस बीच कुछ यूजर्स मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। यहां देखिए सोशल मीडिया रिएक्शन।
https://twitter.com/FukraArmy4/status/1766854305750065603
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines