Elvish Yadav Judicial Custody : बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सांपों के जहर से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने पहले एल्विश यादव से पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एल्विश को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल
नोएडा पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में एल्विश यादव की कस्टडी नहीं मांगी थी। पुलिस ने अदालत से न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश सुना दिया। अब एल्विश यादव के 14 दिन जेल में कटेंगे।
यह भी पढ़ें : Elvish Yadav पर कौन-कौन सी धाराएं लगीं, कितने साल की हो सकती है जेल?
एल्विश की गिरफ्तारी पर क्या बोले डीएसपी
एल्विश यादव की गिरफ्तारी को लेकर नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा बढ़ा दी गई। सबूतों के आधार पर उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया। अगर आगे जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आएंगे तो फिर उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बिग बॉस विनर एल्विश यादव गिरफ्तार, क्या है सांपों से जुड़ा मामला?
पुलिस ने पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार
सांप के जहर से जुड़े मामले में पुलिस के पास एल्विश यादव के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। नोएडा पुलिस ने रविवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई और फिर कोर्ट में पेश किया। जब पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया, तब वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines