हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Elvish Yadav होली से पहले आए जेल से बाहर, बोले- समय दिखाई नहीं देता पर...

Elvish Yadav: एल्विश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जेल से बाहर आ गए हैं और अब बाहर आने के बाद उन्होंने फैंस के साथ पहला पोस्ट शेयर किया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन
Elvish Yadav Case

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वहीं, अब एल्विश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जेल से बाहर आ गए हैं और अब बाहर आने के बाद उन्होंने फैंस के साथ पहला पोस्ट शेयर किया है। जैसे ही एल्विश का पोस्ट सामने आया तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। अपने लेटेस्ट पोस्ट में एल्विश खास मैसेज भी दे रहे हैं।

Elvish Yadav

एल्विश ने शेयर की फोटो

एल्विश यादव ने जेल से बाहर आते ही फैंस को खुशखबरी दी और अपनी एक खास फोटो फैंस के साथ शेयर की। एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो साइड स्माइल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फोटो में एल्विश थंमसअप में दिखा रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि राव साहब अपने सपोर्ट करने वालों को थैंक्स कर रहे हैं। एल्विश के लेटेस्ट फोटो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। हालांकि फैंस को उनके बयान का भी इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि अब इन सब पर एल्विश का क्या कहना होगा?

विज्ञापन

स्नेक वेनम केस में कानूनी पचड़े में फंसे एल्विश

बता दें कि एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और इसके बाद उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। वकीलों की हड़ताल की वजह से एल्विश के केस में सुनवाई में देरी हुई। वहीं, बीते दिन इस केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश का पहला पोस्ट भी सामने आ गया है।

क्या था पूरा मामला? 

बता दें कि बीते साल 2023 नवंबर में सांप के जहर मामले में एल्विश का नाम सामने आया था। उस दौरान एल्विश को अरेस्ट नहीं किया गया था। साथ ही एल्विश ने भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन 17 मार्च को इस केस में एल्विश को अरेस्ट किया गया और अब उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया है। एल्विश के फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीस से कम नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola