Elvish Yadav Viral Video: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) जेल से बाहर आ चुके हैं। उनकी बेल होते ही वो सोशल मीडिया पर वापसी कर चुके हैं। पहले उनकी तस्वीरें सामने आईं और अब उनका व्लॉग भी जारी हो चुका है। यूट्यूबर ने साथ ही काम पर भी वापसी कर ली है। वो जितने दिन जेल में बिताकर आए हैं, उसकी वजह से उनका जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई करने के लिए काम पर जुट चुके हैं। ऐसे में अब वो किसी काम से सूरत पहुंचे हैं और उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।
एल्विश यादव को देख जमा हुई भीड़
एल्विश यादव को देखकर ऐसा लग रहा है कि जेल जाने के बाद भी न तो उनका एटीट्यूड और न ही उनकी फैन फॉलोइंग कम हुई है। एल्विश यादव को देख उनके फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई है। लेटेस्ट वीडियो में राव साहब मुस्कुराकर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ सिक्योरिटी और उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग एल्विश को भीड़ से प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एल्विश के लिए इतनी भीड़ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं।
यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक
वो ये वीडियो देख एल्विश को एक बार फिर लोग ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं अब ट्रोलर्स ने एल्विश यादव और उनके फैंस को लेकर क्या-क्या कहा है। एक ट्रोलर लिखता है, ‘काम ऐसा करो कि सब पीछे आएं।’ एक उनकी आर्मी और फैंस को लेकर लिखता है, ‘बेरोजगार आर्मी।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘सब कुछ तो किराए का है इसके पास।’ एक कमेंट आया, ‘बेरोजगारी ऑन टॉप लेवल।’
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor का Animal Cruelty पर फूटा गुस्सा, वीडियो शेयर कर कुछ लोगों को लगाई लताड़
एल्विश की आर्मी हुई बेरोजगार
एक ने सवाल किया, ‘इस छपरी को देखने के लिए इतनी भीड़?’ एक कमेंट आया, ‘इसका समझ आता है लेकिन जनता कम बेरोजगार नहीं देश की हमारे।’ एक कमेंट कर यूजर बोला, ‘छपरी सुपरमेसी।’ एक ने लिखा, ‘एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है।’ कोई बोला, ‘बेरोजगारी का ये आलम है।’ कोई कहता है, ‘छपरी की एंट्री हो गई छपरी फैंस के साथ।’ एक यूजर बोला, ‘मेरी सरकार से प्रार्थना है कि इनको कोई काम दिलवा दो।’ एक ट्रोलर बोला, ‘किराए की भीड़।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines