Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर मारपीट करने और जान से मारने का गंभीर आरोप लगा है।
मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न (Maxtern) ने आरोप लगाए हैं। मैक्सटर्न ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एल्विश यादव ने उन्हें धमकी दी है और उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि एल्विश यादव पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हुए हैं और एक एक बार फर मुश्किल में घिर गए हैं। दरअसल, फेमस यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ओटीटी विनर एल्विश यादव को उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/RealMaxtern/status/1765835399870722421?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765835399870722421%7Ctwgr%5E6357f187e52b8c8c52408ed5453399d6ecb939c8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fviral-social-elvish-yadav-accused-of-threatening-youtuber-sagar-thakur-aka-maxtern-after-mocked-bigg-boss-ott-winner-with-munawar-faruqui-said-jaan-se-maarne-ki-dhamki-di-hai-8131757.html
यह भी पढ़ें: नहीं रहे दुनिया के मशहूर कार्टूनिस्ट, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
सागर ठाकुर ने लगाया आरोप
वायरल वीडियो में सागर ठाकुर को कहते हुए सुना जा रहा है कि उन पर 8-10 लोगों ने हमला किया है। वीडियो में सागर ठाकुर कह रहे हैं, ‘भाईसाहब मुझे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। जब वे आए तो उनके साथ 8-10 लोग थे, लेकिन मैं अकेला था। हाथापाई में मेरे होंठ पर चोट लगी है। मैं पूरा वीडियो जल्द ही शेयर करने वाला हूं। मेरे पास पूरी रिकॉर्डिंग भी है।’
मुनव्वर फारूकी का उड़ाया था मजाक
गौरतलब है कि यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने हाल ही में कथित तौर पर बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती पर भी तंज कसा था।
उनका यही मजाक बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को रास नहीं आया। माना जा रहा है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। फिलहाल सागर ठाकुर के आरोपों पर एल्विश यादव का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
https://twitter.com/RealMaxtern/status/1765725478365634760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765725478365634760%7Ctwgr%5E6357f187e52b8c8c52408ed5453399d6ecb939c8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fviral-social-elvish-yadav-accused-of-threatening-youtuber-sagar-thakur-aka-maxtern-after-mocked-bigg-boss-ott-winner-with-munawar-faruqui-said-jaan-se-maarne-ki-dhamki-di-hai-8131757.html
एल्विश और मुनव्वर को किया ट्रोल
बता दें कि सागर ठाकुर ने हाल ही में एल्विश यादव की मुनव्वर फारूकी से दोस्ती को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की प्रेम कहानी।’ इस वीडियो पर एल्विश ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा था, ‘हर आदमी यहां दोगला है। इसलिए अपने काम से काम रखना चाहिए।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines