Elvish Yadav Arrest: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई हैं। उनका नाम काफी समय से कंट्रोवर्सी में घिरा हुआ है। आए दिन उनके कोई न कोई पंगे हो रहे हैं। इसी बीच अब उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लग गया है क्योंकि अब पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब इसे देखने के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है।
एल्विश यादव की हुई गिरफ्तारी
एल्विश यादव की गिरफ्तारी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। ये खबर सुन लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इस बात से दुखी हैं तो कुछ को अभी तक इस बात पर यकीन नहीं आ रहा कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। वहीं, ज्यादातर लोग इस न्यूज को शेयर कर ट्रोल करते हुए और एल्विश का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर तो मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इस अरेस्ट को लेकर चर्चा करते दिख रहे हैं और अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के फैंस खासकर एल्विश यादव की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे हैं।
https://twitter.com/Nofellings00/status/1769307006345904455
https://twitter.com/shayad_se_sahil/status/1769307678264738039
लोगों के एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर रिएक्शंस
एक यूजर ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी से खुश होकर लिखा है, ‘नोएडा पुलिस का भी अपना सिस्टम है।’ एक ने लिखा, ‘मोदी जी ने एल्विश यादव को गिरफ्तार करवा दिया पापा…।’ एक यूजर बोला, ‘कल एल्विश का अंजलि के साथ क्रॉस ओवर हुआ, आज एल्विश की गिरफ्तारी हो गई, कुछ तो कनेक्शन है अंजलि का पुलिस के साथ।’ एक यूजर लिखता है, ‘मुझे लग रहा है देश में एक ही बंदा बचा है एल्विश यादव। ना कोई चुनाव की खबर आती है, ना कोई और बस एल्विश यादव- बस एल्विश यादव।’
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस की -22 डिग्री में फोटोशूट करवाते हुए बिगड़ी हालत, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
किसी ने लिखा, ‘तो एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने सांप के जहर से जुड़े कुछ मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है… एल्विश यादव के आगे कोई बोल न सके लेकिन अरेस्ट जरूर कर दिया। केवल कुछ समय की बात है इससे पहले कि तथ्य सामने आएं… समय है भैया।’ एक ट्वीट आया, ‘शाबाश, एल्विश यादव को भी गिरफ्तार करना चाहिए। कानून का मजाक बनाकर रखा है।’ एक शख्स ने लिखा है, ‘आखिरकार सोशल मीडिया क्षेत्र में भी कुछ अच्छा हुआ, मेरा मानना है कि नफरत फैलाने वाले ऐसे प्रभावशाली लोगों को गिरफ्तार करना जरूरी है।’ एक बोला, ‘सिस्टम अरेस्ट हो गया।’ तो किसी ने कहा, ‘लोग मिठाइयां बांट रहे हैं, भाई एल्विश यादव की गिरफ्तारी की खुशी में अपने ₹10,000 बांट रहा है।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines