Eknath Shinde Government: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। अब पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री खुशी से झूमने वाली है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले एक बड़ा गिफ्ट दे दिया है। अब मुंबई में मुफ्त में शूटिंग होगी और निर्माताओं का कोई खर्चा नहीं होगा। सुनकर आपको भी झटका लगा होगा लेकिन सच यही है कि अब महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा ऑफर दिया है जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल जाएगी। दरअसल, अब महाराष्ट्र सरकार ने खास अनाउंसमेंट की है कि सरकारी जमीन पर विज्ञापन पैसे खर्च किए बिना शूट हो सकते हैं।
क्या है सरकार का नया ऑफर?
इतना ही नहीं फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी सरकारी जमीन पर अब मुफ्त में हो सकेगी। यानी सरकारी जमीन पर शूटिंग करने के लिए सरकार किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शूटिंग से पहले एक सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा जो कि फिल्मों, विज्ञापनों और डॉक्यूमेंट्री के लिए अलग-अलग है। अगर इन जमीन पर किसी विज्ञापन की शूटिंग चल रही है तो 40,000 रुपये, टीवी शोज के लिए करीब 1 लाख और फिल्मों के लिए 2.5 लाख रुपये की राशि सिक्योरिटी अमाउंट के तौर पर जमा करवाना जरूरी है।
सरकार के फैसले से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हुआ फायदा
राज्य सरकार ने चुनाव से पहले इस तरह के कई फैसले लिए हैं। उनके इन ऐलान के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी राहत मिलेगी। इस खास कदम के साथ सरकार कई पॉजिटिव मैसेज देने की कोशिश कर रही हैं। उनके इस फैसले से सभी लोग बेहद खुश हैं। सभी उनके इस फैसले का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। कुछ स्टार्स का कहना है कि उन्हें शूट के लिए यूपी जाना पड़ता था क्योंकि वहां उन्हें कई सुविधाएं दी जाती थीं। लेकिन अब वो सभी मुंबई की खूबसूरत लोकेशन का फायदा उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के पकड़े गए 5 झूठ, गाड़ी से लेकर प्रॉपर्टी तक सब नकली
चुनाव से पहले खेला दाव
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का इस फैसले पर कहना है कि ये जनहित में लिए गया है। पिछली सरकार से तुलना करते हुए उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बातें कीं। फिलहाल उनके इस नए नियम ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अट्रैक्ट कर लिए है। इससे एक तरफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को फायदा होगा तो दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे की पार्टी भी एक बड़ी जीत हासिल कर पाएगी।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines