Dolly Sohi, Amandeep Sohi: ‘कुछ घंटे और दोनों बहनों की मौत’…. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही और उनकी बहन अमनदीप सोही के निधन से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। अभी अमनदीप के निधन की खबर से परिवार उभरा भी नहीं था कि डॉली के दुनिया छोड़ने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया। दोनों बहनों का एक साथ जाना उनकी फैमिली के लिए बहुत बड़ा दुख है। हर कोई डॉली और अमन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
काम के आगे नहीं देखी बीमारी
डॉली सोही टीवी का फेमस चेहरा थीं। उनके काम के दर्शक दीवाने थे और अपने काम को लेकर वो भी बहुत ही सीरियस थी। सर्वाइकल कैंसर से जूझने के बाद भी डोली लगातार शूटिंग करती रहीं और कुछ ही दिन पहले उन्होंने काम से ब्रेक लिया था। जी हां, डॉली ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग ना करने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर से फैंस मायूस तो हुए थे, लेकिन उन्होंने डॉली के जल्द ठीक होने की दुआ की थी।
Dolly Sohi left shooting
बीते साल शेयर की थी बीमारी की खबर
डॉली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को रि-शेयर की थी, जिसमें कहा गया था कि अब कैंसर के इलाज के लिए डॉली काम से ब्रेक ले रही हैं। डॉली को कैंसर की वजह से कमजोरी महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा था कि काम के बाद बहुत थकान हो जाती है और मैं बहुत कमजोर महसूस कर रही हूं। कैंसर की वजह से डॉली को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था, जैसे उनके बाल चले गए थे। डॉली हमेशा से आत्मविश्वास से भरी रहीं और उन्होंने हमेशा बेहद पॉजिटिव होकर आगे कदम बढ़ाया। बता दें कि पिछले साल यानी नवंबर 2023 में डॉली ने अपनी बीमारी की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था।
यह भी पढ़ें- परिवार पर दुखों का पहाड़… कुछ ही घंटे पहले हुआ था Amandeep Sohi का निधन, अब Dolly Sohi ने भी छोड़ी दुनिया
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines