Vidya Balan Do Aur Do Pyaar Teaser Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस बीच उनकी एक और रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ (Do Aur Do Pyaar) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
साल 2024 की शुरुआत में इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया गया था। अब फिल्म के टीजर पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है। विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का टीजर कल यानी 21 मार्च को रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म में उनके अलावा इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz), प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति दिखाई देंगे।
रिलीज डेट में हुआ बदलाव
बता दें कि विद्या बालन की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ पहले 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स की ओर से दी गई थी, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि ‘दो और दो प्यार’ अब 29 मार्च की जगह 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala की मां को स्वास्थ्य मंत्रालय का नोटिस, IVF ट्रीटमेंट को लेकर पंजाब सरकार से मांगा जवाब
क्या थी वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ (Crew) से होने वाली थी। दरअसल, यह फिल्म भी 29 मार्च को रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करना ठीक समझा।
इस फिल्म से होगा टकराव
बता दें कि भले ही मेकर्स ने फिल्म ‘दो और दो प्यार’ की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए ‘क्रू’ की टक्कर से बचा लिया हो, लेकिन अब इस फिल्म का मुकाबला जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से होगा। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘दो और दो प्यार’ की कहानी ‘द लवर्स’ पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता कर रही हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines