Disha Patani Post For Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। इस स्पेशल डे पर उन्हें फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। सभी लोगों का प्यार एक्टर पर आज बरसता हुआ दिखाई दे रहा है। टाइगर श्रॉफ के को-स्टार्स ने आज उनके स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन सबका ध्यान तो बस टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) ने खींच लिया। ब्रेकअप के बाद भले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी एक साथ नज़र नहीं आते हैं।
बर्थडे पर दिशा ने टाइगर के लिए किया स्पेशल पोस्ट
लेकिन दोनों के मन में अभी भी एक-दूसरे को लेकर काफी इज्जत है। इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह आज तक सामने नहीं आई है। न तो टाइगर और न ही दिशा ने कभी अपने रिलेशनशिप में होने की खबर कंफर्म की और न ही ब्रेकअप के बाद बाकि सेलेब्स की तरह एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला। उल्टा ये एक्स-कपल तो आज भी एक-दूसरे का अच्छा ही चाहता है और उसी की कामना करता है। दूसरी तरफ दिशा का अभी भी टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) संग अच्छा रिश्ता है। ये दोनों दोस्त आज भी साथ घूमती हुई नजर आ जाती हैं। इसी बीच अब दिशा ने अपनी दोस्त के भाई और अपने एक्स बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को विश किया बर्थडे
दिशा ने टाइगर संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
अब दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर टाइगर श्रॉफ संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उन दिनों की है जब टाइगर और दिशा एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खोए हुए थे। दोनों को प्यार के अलावा कुछ नहीं दिखता था। डिनर हो या लंच डेट या फिर कोई बॉलीवुड पार्टी हमेशा इन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। इतना ही नहीं बड़े पर्दे पर भी इनका रोमांस छाया रहता था। ‘बागी’ फिल्म में इनका रोमांस देख फैंस भी इनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए थे। अब दिशा ने उसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान की एक तस्वीर शेयर कर टाइगर को जन्मदिन की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Nayanthara की पति से बढ़ी दूरियां? सोशल मीडिया पर मिला हिंट, Vignesh Shivan को किया अनफॉलो?
दिशा ने यूं दी टाइगर को जन्मदिन की बधाई
ये फोटो देखने में थोड़ी धुंधली है लेकिन इससे जुड़े इमोशंस एकदम क्लियर दिख रहे हैं। फोटो में टाइगर दिशा के साथ स्टंट करते दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर एक प्यारी- सी स्माइल के साथ भरोसा भी साफ देखा जा सकता है। अब इस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए स्पेशल विश मांगी है और लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे बागी। आप ऊंचे और ऊंचे किक मारते रहें।’ अब दिशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख काफी खुश दिख रहे हैं। वैसे भी टाइगर और दिशा के फैंस यही चाहते हैं कि ये दोनों फिर साथ आ जाएं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines