Bigg Boss New Contestant: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर सेलिब्रिटी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर बज्ज बना हुआ है। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। हर दिन इस शो में शामिल हो सकते सेलिब्रिटीज और यूट्यूबर्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी इस शो के लिए सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) एक बार फिर सलमान खान के शो में पार्टिसिपेट करते हुए नजर आ सकती हैं।
बिग बॉस में होगी दलजीत कौर की एंट्री?
दलजीत कौर इससे पहले बिग बॉस के सबसे कामयाब सीजन यानी बिग बॉस सीजन 13 में दिखाई दी थीं। हालांकि, तब वो लम्बे समय तक शो में टिक नहीं पाई थीं। लेकिन इस बार अगर वो शो में शामिल हुईं तो उनके शो में बने रहने के चांस काफी ज्यादा होंगे। वैसे भी इन दिनों दलजीत कौर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी दूसरी शादी टूटने की खबरें अफवाहों का बाजार गर्म कर रही हैं। बीते कई दिनों से ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि दलजीत कौर कि दूसरी शादी में भी समस्या चल रही है और उन्होंने निखिल से अलग होने का मन बना लिया है।
दूसरी शादी में दरार की खबरों को लेकर है चर्चा
दरअसल, दलजीत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति के साथ सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। साथ ही अपने पति का सरनेम भी बायो में से हटा दिया है। ऐसे में उनकी शादी टूटने के लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। अब एक्ट्रेस के करीबी ने मीडिया को बताया है कि वो सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं। इतना ही नहीं अभी तक उन्होंने जो मीडिया के सामने नहीं कहा है वो इस शो पर सबके सामने कह सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की तस्वीर
शो में खोलेंगी पर्सनल लाइफ के राज?
जिसका मतलब है कि अगर दलजीत कौर बिग बॉस में नजर आईं तो वो अपने सेपेरशन का ऐलान इस शो पर कर सकती हैं। अब उनके और निखिल पटेल के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस सब छोड़ अपने बेटे के साथ वापिस इंडिया लौट आई हैं ये राज बिग बॉस के घर में ही खुलेगा। यानी इस बार बिग बॉस में दलजीत के पास देने के लिए काफी कंटेंट होगा। उनकी पर्सनल लाइफ से कई बड़े खुलासे इस शो में हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनकी शो में एंट्री की खबर कंफर्म नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
35 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
66 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
187 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
209 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
307 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
313 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
333 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
334 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
359 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
383 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines