Crew Day 1 Box Office Collection (early estimates): आज यानी 29 मार्च को सिनेमाघरों में एक्ट्रेस करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है?
फिल्म ने की बढ़िया ओपनिंग
Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलवा भी संभव है। कुल मिलाकर फिल्म का फ्राइडे डे गुड़ हो ही गया। हालांकि अब वीकेंड आ रहा है तो फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। जी हां, मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करेगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ के सामने कई फिल्में
बता दें कि करीना, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो जहां बी-टाउन की तीन हसीनाएं अपने ग्लैमर से फिल्म में जान फूंक रही हैं। वहीं फिल्म की कॉमेडी भी दर्शकों को खूब भा रही हैं। हालांकि ‘क्रू’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘शैतान’, ‘योद्धा’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब क्या ‘क्रू’ की हसीनाएं इन सबको पीछे छोड़ने में कामयाब रहेगी ये देखने वाली बात होगी।
आसानी से बजट निकाल सकती है फिल्म
इसके साथ ही अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 40-50 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और फिल्म ने ओपनिंग भी ठीक-ठाक की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन ही बताएगा कि फिल्म ने किस तरह की कमाई की है?
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने कांग्रेस को दिखाए तीखे तेवर, कहा- लड़कियों से पूछते हैं भाव क्या हैं?
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines