Tv actress rati pandey struggle: टीवी एक्ट्रेस रति पांडे पिछले कुछ दिनों से अपनी भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के ऐलान के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। रति पांडे टीवी की दुनिया में ‘मिले जब हम तुम’ की नुपुर शर्मा और ‘हिटलर दीदी’ से फेमस हैं। हालांकि, हिटलर दीदी के बाद से रति का टीवी में कोई दमदार किरदार सामने नहीं आया है। रति का कहना है कि अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट ऑफर होगा तभी वो टीवी पर वापसी करेंगी। एक्ट्रेस इन दिनों ओटीटी के लिए ऑडिशन दे रही हैं। रति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल और संघर्षों का जिक्र किया है और बुरे दौर को लेकर बात की है।
बुरा दौर घबराती नहीं, विश्वास है जो होगा अच्छा होगा
रति पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स को खोने का अफसोस है। उनका मानना है कि मिले जब हम तुम और हिटलर दीदी का दौर उनके लाइफ का सबसे अच्छा फेज था, जिसे उन्होंने खूब एन्जॉय किया था। इसके बाद कुछ गलत च्वाइस की वजह से उनके करियर में डाउनफॉल भी आया। रति ने कहा कि कई बार सोचती हैं कि थोड़े पैसे कम करके वो कुछ प्रोजेक्ट्स कर सकती थीं, लेकिन वो इस बात में भी विश्वास रखती हैं कि ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है।’
टीवी एक्टर होने के कारण झेलना पड़ा भेदभाव
रति ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें टीवी एक्ट्रेस होने की वजह से उन्हें भेदभाव झेलना पड़ा। उनका कहना था कि वो जब एक वेब सीरीज के लिए ऑडिशन दे रही थीं तो उनके साथ भेदभाव हुआ। उनका कहना था कि मेकर्स को टीवी एक्ट्रेस नहीं चाहिए थीं। ऑडिशन के बाद उन्हें एक-दो साइड रोल ऑफर हुए थे, लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया।
फिल्म के टाइटल के कारण फंसी रति पांडे की फिल्म
रति पांडे ने बताया कि उनके भोजपुरी फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद चल रहा है। फिल्म का टाइटल आमिर खान की सुपरहिट फिल्म के ऊपर है। यही वजह रही कि सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का कहना था कि भोजपुरी फिल्म के निर्माता फिल्म के टाइटल को बदल दें, लेकिन मेकर्स ने सेंसर बोर्ड की बात मानने से इनकार कर दिया। इसी के बाद मामता बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंचा, जहां कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई और फिल्म के शीर्षक और रिलीज डेट में बदलाव करने का आदेश दिया।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines