Cameron Diaz Welcome Baby Boy: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैमरून डियाज (Cameron Diaz) और बेनज मैडेन (Benji Madden) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने 51 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। फैंस कपल को बच्चे के आगमन पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का यह पहला बच्चा है, जिसे उन्होंने जन्म दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं। फिलहाल इस खुशखबरी को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
साल 2015 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि कैमरून डियाज और बेनज मैडेन ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत 30 सितंबर, साल 2019 में किया था। कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी का वेलकम किया था। अब उनकी जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने आदिल-सोमी को दिया शादी का गिफ्ट! ड्रामा क्वीन की पोस्ट देख लोटपोट हो रहे फैंस
एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
बच्चे के आने की खुशखबरी कपल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए दोनों ने एक खास नोट लिखा, ‘हम अपने बेटे कार्डिनल मैडेन के जन्म की घोषणा करते हुए धन्य और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। वह अद्भुत है और हम काफी खुश हैं कि वह यहां है। बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हमने कोई तस्वीर पोस्ट न करने का फैसला लिया है। हालांकि वह वास्तव में प्यारा है। हमारी फैमिली की तरफ से आपको प्यार।’
फैंस कपल को दे रहे बधाई
उधर, इस गुड न्यूज का पता चलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो! मशहूर हस्तियां अपने बच्चों के लिए ये हास्यास्पद नाम क्यों रखते हैं? कल्पना कीजिए कि स्कूल में बैठे हुए आपको कार्डिनल कहा जा रहा है। मुझे लगता है कि यह खुद को बाकी दुनिया से अलग करने का नया तरीका है??’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दुनिया में आपका स्वागत है, यह जादुई खबर है।’
एक फिल्म के लिए करती हैं इतना चार्ज
गौरतलब है कि एक्ट्रेस कैमरून डियाज ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री के साथ-साथ वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरून एक फिल्म के लिए करीब 95 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिलहाल वह इंडस्ट्री से ब्रेक पर हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली को समय देना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines