हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ambani परिवार के बेहद करीब हैं 7 बॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़ी हस्तियों के नाम

Bollywood Stars Close Relation with Ambani Family: अंबानी परिवार के ज्यादातर इवेंट्स में बॉलीवुड सितारे चार चांद लगाते नजर आते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ बी-टाउन स्टार्स का अंबानी परिवार से बेहद खास रिश्ता है। इस फेहरिस्त में कपूर फैमिली से लेकर चोपड़ा सिस्टर्स का नाम भी शामिल है।b

विज्ञापन

Bollywood Stars Close Relation with Ambani Family: कई बॉलीवुड सितारों के अंबानी परिवार से बेहद खास रिश्ते हैं। इसकी झलक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी देखने को मिली थी। गुजरात के जामनगर में होने वाली अंबानी की इस ग्रैंड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी। बेशक अंबानी परिवार के हर इवेंट में सितारे बतौर गेस्ट आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बी-टाउन सितारों का अंबानी फैमिली से अच्छा रिश्ता है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुकेश अंबानी के पिता धीरू भाई अंबानी से पुराना कनेक्शन है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद धीरू भाई अंबानी ने कई बार अमिताभ की आर्थिक रूप से मदद की थी। धीरू भाई अंबानी तो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मगर अंबानी परिवार के साथ अमिताभ का दोस्ताना आज भी बरकरार है।

विज्ञापन

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का भी अंबानी परिवार से खास रिश्ता है। अंबानी फैमिली के हर इवेंट में शाहरुख जरूर पहुंचते हैं। यही नहीं शाहरुख अंबानी परिवार के ज्यादातर इवेंट को किंग खान ही होस्ट करते हैं। शाहरुख की तारीफ करते हुए एक बार ईशा अंबानी ने भी कहा था कि, शाहरुख और पप्पू (मुकेश अंबानी) मुझसे, आकाश, अनंत और मम्मा से बेहद प्यार करते हैं।

सलमान खान

अंबानी परिवार की क्लोज फ्रेंड लिस्ट में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान भी अंबानी फैमिली के साथ स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। वैसे तो सलमान बी-टाउन पार्टीज में काफी कम दिखाई देते हैं। मगर अंबानी के इवेंट में सलमान जरूर शिरकत करते हैं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अंबानी परिवार की लाडली ईशा देओल की बेस्ट फ्रेंड हैं। ईशा कई मौकों पर प्रियंका को अपनी बड़ी बहन और रोल मॉडल बता चुकी हैं। प्रियंका जब कभी अमेरिका से भारत आती हैं तो अंबानी परिवार और खासकर ईशा अंबानी ने मिलना नहीं भूलती हैं।

कियारा अडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी भी ईशा की बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने स्कूल में साथ पढ़ाई की है। ऐसे में ईशा परिवार के हर खास इवेंट में कियारा को जरूर इनवाइट करती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी अंबानी परिवार के बेस्ट बडी हैं। आकाश अंबानी के साथ रणबीर का खास कनेक्शन है। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि अंबानी परिवार के हर इवेंट में रणबीर कपूर सहित पूरी कपूर फैमिली को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी ईशा अंबानी की पक्की दोस्त हैं। ईशा अक्सर परिणीति के लिए घर पर आइसक्रीम बनाती हैं। जिसकी तस्वीर परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola