International women’s day: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद लाइमलाइट से दूर हो गईं। ये वो एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एक्टिंग से ज्यादा अपनी शादी और घर को अहमियत दी। मगर, आज वो एक होममेकर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। जानिए बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने शादी, घर और बच्चों को प्रायोरिटी दी।
करियर के पीक पर की शादी, आज हैं सफल सोशल वर्कर
‘मैंने प्यार किया’ से रातों-रात फेमस होने वाली भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म के बाद अपने प्यार हिमालय दासानी से परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। भाग्यश्री उस समय अपने करियर के पीक पर थीं। उस दौर में उन्हें कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए, लेकिन एक्ट्रेस ने करियर और शादी में शादी को चुना।
हालांकि, वो इस बीच ‘कैद में है बुलबुल’, ‘पायल’ और ‘हमको दीवाना कर गए’ जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में दिखी हैं। लंबे समय बाद भाग्यश्री पति हिमालय के साथ स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखीं। भाग्यश्री एक होममेकर होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर हैं और कई सोशल काउज से जुड़ी हैं।
250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अक्षय कुमार से शादी करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी। ट्विंकल ने कई इंटरव्यूज में इस बात को एक्सेप्ट किया है कि वो एक्टिंग करियर के लिए नहीं बनी हैं। ट्विंकल के इसी बेबाक अंदाज के कारण उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। एक्टिंग करियर को छोड़ने के बाद ट्विंकल ने कई किताबें लिखी हैं, उन्हें इंडस्ट्री में इंटेलेक्चुअल वुमन के तौर पर भी जाना जाता है।
इसके अलावा इंटीरियर डेकोरेशन के बिजनेस से जुड़ी है। उनके स्टोर का नाम ‘द व्हाइट विंडो’ है। उन्होंने ही विराट कोहली और अनुष्का का घर डिजाइन किया था। ट्विंकल कई मीडिया हाउसेस के लिए कॉलम भी लिखती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 250 करोड़ है।
फिल्में प्रोड्यूस कर के कमाती हैं करोड़ों
जेनेलिया डिसूजा ने भी रितेश देशमुख से शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ और घर पर फोकस करने को चुना। फिल्मों में न आने के बावजूद जेनेलिया की कुल नेटवर्थ 130 करोड़ है। एक्ट्रेस एक अच्छी होम मेकर होने साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड इंडोर्समेंट और फिल्में प्रोड्यूस करने से होती है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक फूड कंपनी खोली है, जो वीगन मीट फूड प्रोडक्ट बेचती है। इसके अलावा जेनेलिया इंस्टाग्राम पर भी बहुत फेमस हैं। वो वहां भी कई ब्रैंड्स के साथ कोलैब करती हैं।
पति के साथ यूट्यूब चैनल चलाती हैं एक्ट्रेस
फिल्म ‘विवाह’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस अमृता राव ने भी आर जे अनमोल से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी। एक्टिंग करियर छोड़ने के बाद भी उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ है। वो ब्रांड इंडोर्समेंट के साथ-साथ पति अनमोल के साथ मिलकर ‘कपल ऑफ थिंग्स’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines