हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिस बॉलीवुड एक्टर पर जान देती थीं लड़कियां, उसे प्रेमिका के घरवालों से मिली जान की धमकी

Devanand life stories: देवानंद को लेकर कई रोचक कहानियां कही जाती है। लड़कियों की बीच उनकी दीवानगी के तो इतने चर्चे थे कि उनपर काला कोर्ट पहनने पर बैन ही लग गया। इसके अलावा सुरैया से प्यार करने की वजह से उन्हें जान से मार देने तक की धमकी मिली।

विज्ञापन
DEVANAND

Devanand life stories: भारत में बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स को लेकर लोगों के बीच की दीवानगी देखने लायक है। कई ऐसी कहानियां जिससे फैंस की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

60 के दशक के वेटरन एक्टर देवानंद भी उन्हीं एक्टर्स में शामिल है, जिन्हें लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती थी। कई लोग कहते हैं कि देवानंद इतने हैंडसम थे कि लड़कियां उन्हें देखकर ही बेहोश हो जाती थी। वो बॉलीवुड के एकलौते ऐसे एक्टर हैं कि जिनके ऊपर कोर्ट से पहनावे तक के लिए बैन लग चुका है।

कोर्ट ने लगाया था काला रंग पहनने पर बैन

देवानंद अकसर सफेद शर्ट के साथ ब्लैक कोट पहना करते थे। उनके लिए कहा जाता था कि काले रंग के सूट में वो इतने हैंडसम लगते थे कि लोग उन्हें देखकर पागल हो जाते थे।

विज्ञापन

कहा जाता है कि अक्सर लड़कियां उन्हें देखकर पागल हो जाती थीं औ कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थीं। उन्हें काले कपड़ों में देखने के लिए लड़कियां अपनी छत से कूदने तक को तैयार हो जाती थीं। ऐसा शायद कभी ही हुआ हो कि किसी स्टार के पहनावे को लेकर ऐसी दीवीनगी देखी गई हो। बाद में कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा और देवानंद के ऊपर काले व्हाइट शर्ट के साथ काला कोर्ट-पैंट पहनने पर बैन लग गया।

देव आनंद से मिल नहीं पाई तो लड़की ने की सुसाइड की कोशिश

देवानंद को लेकर एक कहानी ये भी मशहूर है कि उनकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। एक बार सेट पर देव आनंद से मिलने आई लड़की को उनसे मिलने नहीं दिया गया तो उसने सुसाइड अटेम्पट करने की कोशिश की।

विज्ञापन

सुरैया के परिवार से मिली थी जान से मारने की धमकी

देवा आनंद बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरैया से शादी करना चाहते थे। जब इसकी भनक सुरैया के परिवार को लगी तो एक्ट्रेस को घर में कैद कर लिया गया। यहां तक कि देवा आनंद ने घर से भाग कर शादी करने तक का प्लान बना लिया था, लेकिन सुरैया उनका साथ नहीं दे पाई।

दरअसल, सुरैया को उनके घरवालों ने धमकी दी थी कि अगरक वो देव आनंद के साथ कोई भी रिश्ता रखती हैं तो वो उन्हें जान से मार डालेंगे। देव आनंद की जान के खातिर सुरैया ने प्यार की कुर्बानी दे दी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola