Somi Khan on Marriage With Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सांवत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने पिछले दिनों ही ‘बिग बॉस 12’ की कंटेस्टेंट सोमी खान (Somi Khan) से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आदिल की दूसरी शादी की बात जैसे ही राखी सावंत को पता चली तो उनके होश उड़ गए। वहीं अब सोमी खान ने आदिल दुर्रानी से शादी करने का कारण बताया है। साथ ही यह भी बताया कि इस शादी से उनके परिवार का क्या रिएक्शन था।
आदिल खान संग शादी पर बोलीं सोमी खान
एक इंटरव्यू के दौरान सोमी खान ने आदिल खान संग शादी करने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने 3 मार्च को शादी की थी। यह कोई गुपचुप शादी नहीं है।’ सोमी ने आगे कहा, ‘हम दोनों एक-दूसरे से एक शूटिंग के दौरान मिले थे। हालांकि पहली बार हम एक अवॉर्ड शो में मिले। तब से हमें एक-दूसरे को जानते हुए सात महीने हो चुके थे।’
सोमी खान ने आगे बताया, ‘पहले मैं और आदिल दोस्त बने। इसके बाद हमारे मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आनी शुरू हो गईं। इसके बाद ही हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया।’ आदिल से शादी करने पर सोमी खान ने कहा, ‘ये शादी छिपाकर नहीं की गई है। हम दोनों ही शादी करना चाहते थे लेकिन इस फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहते थे। हमें किसी भी तरह की निगेटिविटी या फिर पब्लिसिटी नहीं चाहिए थी।’
यह भी पढ़ें: Miss World 2024 Winner: कौन हैं Krystyna Pyszkova? जिनके सिर सजा 71वें मिस वर्ल्ड का ताज
परिवार ने तय किया शादी का दिन
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं और आदिल अपनी फैमिली के बीच तक शादी करना चाहते थे। हमारे पेरेंट्स ने हमारी शादी का दिन तय किया और उसी दिन हम दोनों ने शादी कर ली।’ सोमी ने आगे कहा, ‘माशाल्लाह, आदिल के परिवार से मेरी बॉन्डिंग कमाल की है। मैं जयपुर की रहने वाली हूं और आदिल की फैमिली साउथ से है। इस वजह से एक-दूसरे को जानना काफी अच्छा था। अल्लाह का शुक्र है, सब कुछ ठीक हो गया।’
राखी-आदिल के विवाद पर कही ये बात
बता दें कि सोमी खान और आदिल खान की शादी जयपुर में हुई और फिर दोनों अपने रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु चले गए। वहीं राखी सावंत की सौतन बन चुकीं सोमी खान ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि आदिल पहले से काफी कुछ झेल चुके हैं। अब हम दोनों एक नए सफर पर निकल चुके हैं और हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है। मैं कभी भी अतीत के वीडियो और इंटरव्यू को नहीं देखना चाहती। मुझे सिर्फ आदिल के साथ अपना भविष्य देखना है।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines