Bhool Bhulaiya 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiya 3) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 10 मार्च से मुंबई में फिल्म की शूटिंग का भी आगाज हो चुका है। अनीज बज्मी की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज है। मगर अब फिल्म के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सांतवे आसमान पर पहुंच गई है।
मंजुलिका की डरावनी हंसी
भूल भुलैया 3 के सेट से एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन से लेकर तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी सेट पर एंट्री कर रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में मंजुलिका की डरावनी आवाज के साथ भूल भुलैया का टाइटल ट्रैक सुनाई दे रहा है। इसी के साथ स्टार कास्ट में मौजूद सभी लोग भगवान की आरती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन ने नारियल फोड़कर शूटिंग की शुरुआत की।
खुशी से झूमें फैंस
भूल भुलैया 3 के सेट का पहला वायरल वीडियो देखकर फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट सेक्शन में भी फैंस ने हार्ट वाले इमोजी की भरमार कर दी है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रूह बाबा दिवाली पर वापस आ रहे हैं। दूसरे ने लिखा, ब्लॉक बस्टर लोडिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, बहुत बेहतरीन सीन। एक अन्य ने लिखा, मजा आ गया यार। तृप्ति के फैन ने लिखा, तृप्ति को देखकर तृप्त हो गए।
फैंस को आई अक्की की याद
भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू होने के साथ ही फैंस अक्षय कुमार को भी काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अक्षय नहीं तो क्या फायदा। दूसरे यूजर ने लिखा, अक्षय का कैमियो हो जाए बस। एक अन्य फैन ने कमेंट किया, भाई बनानी है तो कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर भूल भुलैया पार्ट वन की तरह बनाओ।
भूल भुलैया 3
अनीस बज्मी के निर्देशन में भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का आगाज हो चुका है। इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 2007 में आई थी। जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और परेश रावल जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया था। वहीं फिल्म के अगले सीक्वेल भूल भुलैया 2 ने 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं अब भूल भुलैया 3 भी इसी साल बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines