Actress Nidhi Jha Flaunt Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी, जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री की एक और हसीना मां बनने जा रही है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) हैं, जो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
आपको बता दें कि निधि झा भोजपुरी फिल्मों के एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है, जिसमें कपल ने बताया कि वह जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
निधि झा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हम अपनी लव स्टोरी के एक नया चैप्टर एड करने जा रहे हैं। बेबी जल्द आ रहा है।’
तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति यश कुमार के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहनी हुई है। वहीं यश भी ब्लू कोट पहनकर अपनी पत्नी के साथ ट्वीनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं।
फैंस ने दी बधाई
निधि झा और यश कुमार ने जब से यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है, उसके बाद से ही फैंस कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि निधि और यश ने 2 मई, 2022 को शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। निधि का ये पहला बच्चा होगा लेकिन यश दूसरी बार पिता बन रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines