Bade Miyan Chote Miyan Social Media Review: जैसे ही होली की पार्टी खत्म हुई वैसे ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने फैंस को बड़ी ट्रीट दे दे ही। जी हां, अक्षय और टाइगर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर देखकर तो मजा ही आ जाएगा क्योंकि इसमें ना सिर्फ धमाकेदार एक्शन बल्कि फन भी है। वहीं, अब इस फिल्म के ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है? क्या उन्हें फिल्म का ट्रेलर पसंद आया या नहीं? आइए आपको बताते हैं…
क्या कहती है इंटरनेट की दुनिया?
जैसे ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर लोगों की राय भी सामने आने लगी। अब भई कोई फिल्म रिलीज हो या उसका ट्रेलर जारी हो, उस पर नेटिजंस कुछ ना कहें ऐसा तो नहीं हो सकता। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया है। जी हां, सोशल मीडिया के लोगों को फिल्म का ट्रेलर बेहद भा गया है। सभी इस फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स की राय
एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या ट्रेलर है भाई, बड़े शब्दों में B-L-O-C-K-B-S-T-E-R , ये फिल्म तो धमाका करेगी। एक दूसरे यूजर ने कहा कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बाइक वाला सीन फायर है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। एक और यूजर ने कहा कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ट्रेलर डे। कुल मिलाकर यूजर्स फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेलर में क्या-क्या?
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें इतना एक्शन है कि कोई भी इसका दीवाना हो जाएगा। साथ ही अक्षय और टाइगर की जोड़ी भी कमाल की लग रही है और दोनों बेहद सफाई से अपना काम कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी शानदार हो सकती है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
1 day agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
12 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
12 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
13 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
13 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
13 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
53 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
84 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
205 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines