Archana Puran Singh Net Worth: अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) भले ही अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हों लेकिन उन्होंने हर बार अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। चाहें बॉलीवुड की ‘मिस ब्रिगेंजा’ बनकर या फिर निगेटिव रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अभिनय से छाप छोड़ी है। इसके अलावा अर्चना एक और वजह से जानी जाती हैं, और वो है उनकी खिलखिलाती हंसी। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में जोक्स पर अर्चना जोर-जोर से ठहाके मारती हुई नजर आती हैं। क्या आपको पता है कि अपनी इसी हंसी की वजह से वह मोटी कमाई कर लेती हैं। आइए जानते हैं उनकी टोटल नेट वर्थ कितनी है।
अर्चना पूरन सिंह की नेट वर्थ
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह की कुल नेट वर्थ 220 करोड़ रुपये के करीब है। वह बेहद ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। मुंबई के मड आइलैंड में उनका खुद का शानदार बंगला है, जिसमें उनकी जरूरत के हिसाब से हर लग्जरी चीज को शामिल किया गया है। एक्ट्रेस यहां अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं। इसके अलावा उन्हें खाने का काफी शौक है, इसका जिक्र कपिल शर्मा कई बार शो के दौरान कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari के करतूतों की कहानी ‘Raktanchal’, वेब सीरीज में देखें फ्रीडम फाइटर का पोता कैसे बना डॉन
हर एपिसोड के लिए मोटी रकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड के लिए करीब 10 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कपिल शर्मा के तीसरे सीजन के लिए 8 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। खबर ये भी है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के लिए भी अर्चना ने काफी मोटी फीस चार्ज की है। बता दें कि ये शो 30 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है।
इन शोज में बन चुकी हैं जज
आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह का कॉमेडी शो से खास कनेक्शन रहा है। कपिल शर्मा शो से पहले उन्हें इंडियाज लाफ्टर चैंपियन, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस का नया दौर जैसे कई शो में बतौर जज की भूमिका में देखा जा चुका है। कपिल शर्मा शो में पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज की भूमिका निभाते थे। उनके बाद से जज की कुर्सी अर्चना पूरन सिंह ने संभालनी शुरू कर दी है। शो में कपिल शर्मा के साथ उनकी चुलबुली नोकझोंक को फैंस काफी पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines