Archana Gautam Mother Hospitalized: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स आज सुबह से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले इस शो के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) का यूट्यूब चैनल हैक होने की खबर सामने आई। इसके बाद प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की शादी की रूमर्स ने खबरों का बाजार गर्म कर दिया। अब इस शो की एक और कंटेस्टेंट को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब अर्चना गौतम (Archana Gautam) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है।
अर्चना गौतम की मां की बिगड़ी तबीयत
अर्चना गौतम इस वक्त काफी दुखी हैं और वो मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में एक बड़ी ट्रेजेडी हो गई है और उन्होंने इसकी जानकारी खुद फैंस को दी है। दरअसल, अब अर्चना गौतम की मां हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं। उनकी तबीयत काफी खराब है और इलाज के लिए अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, अर्चना गौतम की मां को क्या हुआ है अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब एक्ट्रेस की मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर दिखाई दे रही हैं।
अर्चना बोलीं मां मैं आपका इंतजार कर रही हूं
ये फोटो खुद अर्चना गौतम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इसमें उनकी मां को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो होश में नहीं हैं। अब ऐसी हालत देख फैंस ही घबरा गए हैं तो सोचिए अर्चना गौतम का इस वक्त क्या हाल होगा। वो अपनी मां को लेकर काफी इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने अपनी मां की फोटो शेयर कर अब इमोशनल नोट भी लिखा है। अर्चना गौतम बोलीं, ‘जल्दी से ठीक हो जाओ मम्मी प्लीज। मम्मी मैं आपका इंतजार कर रही हूं।’ अब उनका ये पोस्ट देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।
कैसी है अर्चना की मां की हालत?
यह भी पढ़ें: ये लड़की है रियलिटी शोज की क्वीन, पहचाना कौन?
अर्चना ने दिया मां का हेल्थ अपडेट
इसके बाद अर्चना ने एक और स्टोरी शेयर की है और अपनी मां का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया जैसा कि मेरी मां अब रिकवर हो रही हैं। एक हफ्ते के अंदर वो ठीक हो जाएंगी।’ अब ये पोस्ट देख फैंस को तसल्ली हो गई है कि मामला इतना गंभीर नहीं है और अब सब सुकून की सांस ले रहे हैं। साथ ही सभी सोशल मीडिया यूजर्स और अर्चना की चाहने वाले उनकी मां के ठीक ठीक होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वो कब डिस्चार्ज होंगी।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines