Anuradha paudwal life struggle: 70 के दशक में भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर से तुलना का अधिकार हासिल कर चुकीं गायिका अनुराधा पौंडवाल बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी किसी पहचान की मोहताज नहीं। वह तीन साल पहले भाजपा में शामिल होना चाहती थीं, वह बकायदा 2021 में भाजपा के आफिस भी गईं। पद्म पुरस्कार से सम्मानित पौडवाल ने उस वक्त केदारनाथ में कुछ सामाजिक कार्य करने की इच्छा व्यक्त की थी। मगर उस समय बात बन नहीं पाई।
अब एक तरफ जहां देश में लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हुई। वहीं दूसरी तरफ फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल हुईं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी अनुराधा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि वो पार्टी की स्टार प्रचारक बनकर प्रचार करें। बीजेपी में शामिल होते ही अनुराधा ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि वो उस पार्टी से जुड़ी हैं, जिनका सनातन से गहरा नाता रहा है।अनुराधा लोगों के बीच अपने भजनों को लेकर काफी पॉपुलर रही हैं। उनके भजन आज भी घर-घर में बजाए जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि प्रोफेशनल लाइफ में हर वक्त बुलंदियों को छूने वाली अनुराधा की पर्सनल लाइफ की कहानी उतनी ही दुख भरी रही है।
देने लगी थीं आशा भोसले को टक्कर
मनमोहक मुस्कान के लिए जानी जाने वाली अनुराधा पौडवाल ने एक समय में अपनी गायकी के बल पर इस कदर पहचान बना ली थी कि वो उस समय की फेमस सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले को टक्कर देने लगी थी। उनके ‘क्या करते थे साजना’ ‘दिल है कि मानता’ ‘मेनु इश्क दा लगया रोग’, ‘कोयल सी तेरी बोल’ जैसे गाने बहुत फेमस हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ की फिल्म अभिमान से की थी। अनुराधा का जीवन बहुत अच्छा चल रहा था, मगर उनके पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
पति की मौत ने के बाद अकेली हो गईं अनुराधा
अनुराधा ने 1969 में म्यूजिक कंपोजर अरुण पौडवाल से शादी की। कपल के दो बच्चे थे आदित्य और कविता, लेकिन अनुराधा पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक हादसे में उनके पति अरुण पौडवाल की मौत हो गई और वो उन्हें अकेला छोड़ गए। अनुराधा का घर बिखर गया। बच्चों और घर की जिम्मेदारी अनुराधा के कंधों पर आ गई।
फिल्मी गानों को छोड़कर क्यों किया भजन गाने का फैसला
पति अरुण की मौत के बाद अनुराधा की जिंदगी जैसे-तैसे पटरी पर आई। इस दौरान गुलशन कुमार और अनुराधा ने मिलकर बॉलीवुड में कई हिट नंबर दिए। दोनों की दोस्ती जग जाहिर थी, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और गुलशन कुमार की हत्या हो गई। अनुराधा से उनके दोस्त का भी साथ छिन गया। करियर के पीक पर होने के बावजूद अनुराधा ने ऐलान कर दिया कि अब उन्होंने फिल्मी गानों से दूरी बना ली है और केवल भजन ही गाएंगी। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अनुराधा ने कहा था कि इंडस्ट्री में बहुत भेदभाव होता है। कई लोगों का मानना है कि अनुराधा ने इसी भेदभाव के कारण भजन गाने का फैसला लिया।
किस्मत ने हर बार दिया धोखा
पति के जाने के बाद अनुराधा के लिए उनके बच्चे की सब कुछ थे। अनुराधा की बेटी कविता भी सिंगर हैं लेकिन अनुराधा को उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा, जब उन्होंने अपने बेटे आदित्य को खो दिया साल 2020 में किडनी फेलियर के कारण अनुराधा के बेटे का निधन हो गया था। किस्मत ने इस बार भी उन्हें धोखा दिया। बेटे के जाने के बाद से अनुराधा अपनी बेटी कविता के साथ रहती हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines