Anupamaa Actress Rupali Ganguly Video: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) की तरह इसकी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी काफी मशहूर हैं। उन्हें लोग कई साल से टीवी पर पसंद करते आ रहे हैं। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ (Sarabhai vs Sarabhai) हो या फिर ‘अनुपमा’ उनकी एक्टिंग हमेशा ही लोगों में उतर गई है। इसका कारण ये भी है कि रुपाली को पर्सनल लाइफ से भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। फैंस उनकी सादगी और हंबल नेचर के कायल हैं। टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के बावजूद रुपाली में जरा भी घमंड नहीं है।
पति का आशीर्वाद लेती दिखीं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
इसका एक नमूना हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला। रुपाली गांगुली का अब एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पति के लिए उनका प्यार और उनके संस्कार दिखाई दे रहे हैं। इतनी मोटी कमाई करने के बावजूद और पूरी दुनिया को अपना फैन बनाने के बाद भी रुपाली सबके सामने अपने पति के पांव छूने से नहीं कतराईं। उन्होंने भारतीय नारी को दी जाने वाली सीख का लाइव डेमो दे डाला। एयरपोर्ट पर रुपाली को उनके बेटे और पति के साथ स्पॉट किया गया था। पहले इस फैमिली ने हग किया और फिर एक्ट्रेस ने पति के पांव छुए। रुपाली को देख उनके बेटे ने भी अपने पिता का आशीर्वाद लिया।
वीडियो देख लोगों ने क्यों लगाई फटकार?
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पति का आशीर्वाद लेने पर अब रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। लेकिन उनसे ऐसी कौन-सी गलती हो गई कि अब लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। क्या पति के पांव छूकर उन्होंने कोई गलती कर दी है। चलिए जानते हैं आखिर उनकी ट्रोलिंग का क्या कारण है और लोग उनकी किस बात से नाराज हो गए हैं। दरअसल, लोग अब एक्ट्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि वो गलत चीजों को बढ़ावा दे रही हैं। इस सदी में इस तरह की चीजें उन्हें नहीं करनी चाहिए। एक लड़की ने कमेंट किया है, ‘ये क्या बकवास है। माफ करना यह कौन सा साल है?’ एक ट्रोलर बोला, ‘कैमरा देख के चालू।’ दूसरे शख्स ने कहा, ‘सीरियल से बाहर नहीं निकल रहे ये लोग।’
यह भी पढ़ें: Rihanna के बाद एक और सुपरस्टार भारत में आईं नजर, Ayushmann Khurrana से क्या है कनेक्शन?
एक्टिंग करने का लगाया इल्जाम
रुपाली को एक और महिला ने कहा है, ‘वास्तव में इसकी आवश्यकता नहीं है और इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका हमें महिमामंडन करना चाहिए!’ एक शख्स ने लिखा, ‘सब तो ठीक है पर ये घर पर भी आशीर्वाद का सीन हो सकता था एयरपोर्ट पर क्यों?’ एक कमेंट आया है, ‘अब बस कर दो रूपाली… वैसी भी बहुत एक्टिंग कर ली।’ एक भड़के हुए यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है। आप क्या प्रचार कर रहे हैं?’ किसी ने उन पर एक्टिंग करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा दिल से किया होता तो वो ऐसा घर पर करतीं, कैमरे के सामने नहीं।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines