Anupam Kher: आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम ने बेहद अहम योगदान दिया है। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ नया भी करते हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि अनुपम ने खुद शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि दिग्गज अभिनेता ने खुद को क्या चैलेंज दिया है?
TANVI THE GREAT की अनाउंसमेंट
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंस किया है। अनुपम ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वो TANVI THE GREAT फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग कल यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू की जाएगी। वीडियो में अनुपम अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
एक्टर के दिल के बेहद करीब है ये प्रोजेक्ट
बता दें कि अनुपम खेर ने बीते दिन भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुपम ने कहा था कि कल यानी 7 मार्च को मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन का मतलब है लाइफ के एक और नए साल की शुरुआत और इस नए साल को लाने की जिम्मेदारी कैलेंडर की तारीखों ने ले रखी है। बड़ी ही ड्यूटी के साथ वो इन तारीखों को लाती रहती है और हमारा बर्थडे वापस आ जाता है।
बीते दिन वीडियो शेयर कहा था कि ‘खुद को चैंलेज’
वीडियो में अनुपम आगे कहते हैं कि आज से कुछ साल पहले मैंने तय किया था कि मैं अपने जन्मदिन पर कुछ खास करूंगा और खुद को चैंलेज दूंगा। इस साल भी मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जो मैं बहुत सालों से करना चाह रहा था, जो मेरे दिल के बहुत करीब है और आज अनुपम ने इसका खुलासा भी कर दिया है। वहीं, अब सोशल मीडिया फैंस और यूजर्स एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines