Popular Actor Anubhav Mohanty Controversial Married Life: एक मशहूर एक्टर जो बाद में सांसद बन गए और जल्द ही लोकसभा चुनाव में BJP का चेहरा बन सकते हैं, उनकी जिंदगी की एक महत्वपूर्ण घटना पर नजर डालते हैं। अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) ओड़िया फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्मों में एंट्री मारी थी। ओडिसी के अलावा उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। इसके बाद वो राजनीति के मैदान में उतर गए लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी भी फिल्मों की तरह ही चर्चा में रही है।
एक्टर को बीवी ने नहीं दी थी शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत
अनुभव मोहंती ने खुद अपनी पत्नी पर संगीन आरोप लगाकर उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया था। एक्टर ने साल 2014 में उड़िया और बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी से शादी की थी। इस शादी के दो साल बाद ही अनुभव कोर्ट में पहुंच गए थे। साल 2016 में अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें शादी के 2 साल बाद भी यौन संबंध नहीं बनाने देतीं। इंटिमेसी के लिए लाख कोशिशें करने के बाद वो हर बार विफल रहे। एक्टर एक नार्मल शादी का सुख नहीं उठा पा रहे थे।
पत्नी ने ‘प्यार’ नहीं दिया तो पहुंचे कोर्ट
तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने पलटवार करते हुए उन पर शराबी होने और कई अफेयर्स रखने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने पति पर घरेलू हिंसा करने के भी इल्जाम मढ़ दिए थे। 2020 में ये मामला दिल्ली की कोर्ट तक पहुंच गया जहां एक्टर ने तलाक की अर्जी डाली थी। इन दोनों की प्राइवेट लाइफ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई थी। अनुभव मोहंती ने कई बार पत्नी का प्यार न मिल पाने पर अपना दर्द बयां किया है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को ‘छोटे मियां’ ने बनाया April Fool, Tiger Shroff प्रैंक कर खुद क्यों हुए ट्रोल?
8 साल तक किया बीवी की हां का इंतजार
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि शादी के 8 साल बाद भी वो अपनी पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बना पाए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कभी उन्हें शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत नहीं देती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिश्ते में इंटिमेसी न होने के कारण उन्हें मानसिक तनाव होने लगा था। उनका कहना था कि पत्नी संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए वो और कितना इंतजार करें? जिसके बाद साल 2023 में आखिरकार उनका तलाक हो गया।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines