Annu Kapoor Cyber Fraud: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) हाल ही में एक बड़े स्कैम का शिकार हो गए। उन्हें किसी ने लाखों का चूना लगा दिया। इस चपत के बाद जहां एक्टर की टेंशन बढ़ी तो पुलिस भी एक्टिव हो गई। अब पुलिस ने अन्नू कपूर के साथ फ्रॉड करने वाले शख्स को धर दबोचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फ्रॉड अन्नू कपूर समेत करीब 600 लोगों को निशाना बना चुका है। ये शख्स चार्टर्ड एकाउंटेंट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर अंबर दलाल (Ambar Dalal) है। अब अंबर दलाल को पुलिस ने ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है।
13 दिन की मेहनत के बाद पकड़ा गया फ्रॉड
मुंबई पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने अंबर दलाल को उत्तराखंड से 13 दिन की कड़ी मेहनत के बाद ढूंढ निकाला है। 14 मार्च से इस शख्स को ढूंढा जा रहा था। कल यानी गुरुवार को रात में ऋषिकेश से अंबर दलाल को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 अप्रैल तक कस्टडी में रखा गया है। पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है।
380 करोड़ रुपए की धोखेबाजी
कहा जा रहा है कि ये आदमी पुलिस से बचने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहा था। उसने मुंबई से उत्तराखंड तक का सफर तय कर लिया। अब पुलिस जानने में जुटी है कि कैसे उसने आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों तक को अपना निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबर दलाल 380 करोड़ से भी ज्यादा का फ्रॉड कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने ये कैसे किया मुंबई पुलिस और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग अभी भी इसका पता लगा रही है। इस शख्स के पास कई लोग करीब 15 साल से इन्वेस्ट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन का कैसे हुआ निधन? डायरेक्टर ने बताया क्यों नहीं बच पाई जान?
अनु कपूर के साथ कैसे हुआ स्कैम?
भारत के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और चीन जैसे देशों के लोग भी इस स्कैम में इन्वेस्ट कर रहे थे। खबरों की मानें तो अन्नू कपूर को उनके बैंक KYC डिटेल्स को अपडेट करने के बहाने उस शख्स ने 4.36 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ये शख्स बिहार के दरभंगा का बताया जा रहा है। जब जांच होगी तो आगे और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines