Ankita Lokhande Trolled: पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 22 मार्च को ही उनकी और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर अंकिता काफी एक्साइटेड दिख रही थीं। उन्होंने हाल ही में रिवील किया है कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 1 रुपए की भी फीस चार्ज नहीं की। यानी एक्ट्रेस ने ये फिल्म मुफ्त में ही कर दी है। बावजूद इसके वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने बिना फीस किया फिल्म में काम
बता दें, फिल्म में अंकिता लोखंडे वीर सावरकर की पत्नी यानी यमुनाबाई के किरदार में नजर आई हैं। इस दमदार रोल के लिए उन्होंने 0 अमाउंट चार्ज की है। ये खबर फैंस के लिए जितनी शॉकिंग है उससे ज्यादा हैरानी आपको ये जानकर होगी कि अपने इस बड़े फैसले के बावजूद अंकिता अब ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। लोग अंकिता लोखंडे का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। फीस न लेना अब उनके जी का जंजाल बन गया है। लेकिन फीस न लेने पर वो ट्रोल क्यों हो रही हैं और लोग क्या कह रहे हैं चलिए जानते हैं।
एक्ट्रेस के फैसले पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली
जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली लोगों ने अंकिता की खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने अंकिता के फीस न लेने के फैसले पर अपनी राय रखते हुए लिखा, ‘ऐसी एक्टिंग के लिए पैसे मिलने भी नहीं चाहिए थे।’ एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘फिर भी उससे नफरत है।’ एक ने लिखा, ‘अच्छा… वह अपनी एक्टिंग स्किल्स जानती है।’ किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘पब्लिक का इंटरेस्ट भी जीरो ही है…।’ किसी ने कहा, ‘माफी से ही काम चल गया होगा।’ एक शख्स ने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से तो एक प्रोपेगेंडा फिल्म मिली, उससे तो पैसे कमा लेती।’ कोई बोला, ‘बेवकूफ है।’
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui को हुक्का केस में राहत नहीं, पूछताछ का कभी भी आ सकता है बुलावा
एक्टिंग को लेकर ट्रोल हुईं अंकिता
एक कमेंट आया, ‘तभी तो मिली है फिल्म..।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘कमाई भी फिल्म की 0 ही है।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘मूवी में आ गई बहुत बड़ी बात है।’ कोई कहता है, ‘मूवी का कलेक्शन देखकर बोला होगा फ्री।’ फिल्म का मजाक बनाने वाले यूजर ने कहा, ‘फिल्म फ्लॉप होने वाली है इसको भी पता है।’ कोई कहता है, ‘अच्छा हुआ फीस नहीं ली….नहीं तो बेचारा हुड्डा और भी लॉस में पहुंच जाता। पब्लिक गई ही नहीं झूठी फिल्म देखने।’ एक कमेंट आया, ‘5 मिनट के रोल के लिए कौन पैसा देगा।’ एक ने तो ये भी कहा है, ‘काम मिल गया इसे वो बहुत है। इसको पैसे खर्च कर देखना कौन चाहता है।’ एक ने लिखा, ‘जीरो एक्टिंग=जीरो चार्ज।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines