Ankita Lokhande Third Wedding: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं और उन्होंने तीसरी बार शादी कर ली है। एक बार फिर अंकिता लोखंडे के पवित्र रिश्ता जोड़ने की खबर सामने आई है। ये सुनकर आपको भी भले ही झटका लगा होगा लेकिन सच यही है कि अंकिता की तीसरी शादी हो गई है। इस बात का सबूत भी हमारे हाथ लगा है। उनकी लेटेस्ट शादी की तस्वीर अब वायरल हो गई है।
अंकिता ने तीसरी बार रचाया ब्याह?
ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंकिता लोखंडे का नया दूल्हा कौन है और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) का क्या हुआ, तो उसका जवाब भी हमारे पास है। बता दें, जब अंकिता अपने पति विक्की के साथ रियलिटी शो बोग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का हिस्सा बनी थीं तो उनके रिश्ते में काफी खटपट देखने को मिली थी। नेशनल टीवी पर इन दोनों के खूब झगड़े हुए और बात तलाक तक आ गई थी। खुद अंकिता ने विक्की को कई बार गुस्से में आकर धमकी दी थी। वहीं, अब उनकी शादी की खबर आ गई है।
अब विक्की का क्या होगा?
ऐसे में लोग डरे हुए हैं कि कहीं अंकिता ने विक्की जैन को तलाक देकर किसी और से शादी तो नहीं कर ली। वहीं, कुछ लोग तो यही चाहते हैं कि अंकिता-विक्की से अलग हो जाएं। दरअसल, जिस तरह से विक्की और उनकी मां ने एक्ट्रेस के साथ शो पर बर्ताव किया है उससे अंकिता के फैंस और आम जनता नाखुश है। ऐसे में सभी इस शादी की खबर से सरप्राइज हो गए हैं। तो चलिए अब जानते हैं इस शादी का सच क्या है। दरअसल, अब जो वीडियो सामने आई है उसमे अंकिता मंदिर में सादगी के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: कर्मा है! कभी Aryan Khan को बताया था क्रिमिनल, आज खुद जेल में जा पहुंचे Elvish Yadav
क्या है तीसरी शादी का सच?
लेकिन ट्विस्ट ये है कि उन्होंने विक्की जैन के साथ ही तीसरी बार शादी कर ली है। दोनों का लुक एकदम सिंपल दिख रहा है। दोनों प्यार से एक-दूसरे को देख रहे हैं। हालांकि, इनकी तीसरी शादी की खबर में कितनी सच्चाई है उसे लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। क्योंकि ये तस्वीर इस कपल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं की है बल्कि ये तो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। अगर उन्होंने एक बार फिर शादी रचाई होती तो पहले की तरह ही फैंस के सामने इस बात का ऐलान करते। ऐसे में हो सकता है कि ये फोटो किसी शूटिंग का हिस्सा हो और ये दोनों किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हों।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines