हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐसी क्या मजबूरी! जो फ्री में फिल्में और टीवी शोज करने को तैयार हुईं Ankita Lokhande, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘वीर सावरकर’ रिलीज होने वाली है। इस बीच एक्ट्रेस ने कहा कि वो बिना पैसों के भी काम करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन
Ankita Lokhande

Ankita Lokhande: फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘वीर सावरकर’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच अब अंकिता ने अपने करियर को लेकर बात की। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

मेरे लिए करेक्टर पहले है- अंकिता

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा कि उन्होंने कभी पैसे के लिए काम नहीं किया। जी हां, अंकिता का कहना है कि उनके लिए सबसे पहले काम है और उसके बाद पैसा। अंकिता का कहना है कि वो कभी पैसे के पीछे नहीं भागती हैं और किरदार के लिए जीती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि आज वो बिना पैसों यानी फ्री में भी टीवी शोज और फिल्में करने के लिए तैयार हैं।

‘वीर सावरकर’ को लेकर चर्चा में अंकिता

इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अंकिता ने कहा कि आज के टाइम में फीमेल कास्ट के लिए बहुत कुछ अच्छा हो रहा है। बहुत सारी चीजों में बदलाव हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री तो नहीं लेकिन अगर टीवी में मौका मिलेगा तो मैं क्यों नहीं करूंगी। बता दें कि अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘वीर सावरकर’ को लेकर फैंस बड़े ही एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही टाइम

बता दें कि इस फिल्म की कहानी ‘वीर सावरकर’ पर आधारित है। फिल्म को 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मतलब अब इस फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही घंटे रह गए है। अब देखने वाली बात ये होगी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी? बता दें कि इस वक्त टिकट खिड़की पर शैतान, योद्धा और बस्तर: द नक्सल स्टोरी हैं। ऐसे में ये फिल्म अपनी जगह बना पाएगी या नहीं ये तो अब वक्त ही बताएगा?

यह भी पढ़ें- Alanna Panday ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ananya Panday की बहन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola