हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डिजाइनर की गलती से Ananya Panday हुईं ट्रोल, कपड़ों में लोगों को दिखा झोल

Ananya Panday Latest Look: अनन्या पांडे का लेटेस्ट लुक चर्चा में बना हुआ है। लोग अब एक्ट्रेस के साथ उनके डिजाइनर का भी मजाक बना रहे हैं। अनन्या का आउटफिट देख सोशल मीडिया यूजर्स को आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के पुराने लुक की याद आ गई। अब अनन्या पांडे पर स्टाइल चोरी करने का आरोप लग रहा है।

विज्ञापन
अनन्या पांडे कपड़ों को लेकर हुईं ट्रोल

Ananya Panday Latest Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल काफी कूल और कंफर्टेबल है। उनके लुक से इंस्पायर होकर अक्सर उनकी फीमेल फैंस उन्हें कॉपी करती हैं। लेकिन बीती शाम एक इवेंट में अनन्या ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची जिसे देख उनके फैंस भी डिसअप्पोइंट हो गए। सबका कहना है कि अनन्या पांडे के कपड़ें बनाने में डिजाइनर से चूक हो गई है और इसका खामियाजा अब अनन्या को भुगतना पड़ रहा है। अब सभी लोग सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

आउटफिट में अनकम्फर्टेबल दिखीं अनन्या पांडे

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में अनन्या पांडे फॉर्मल्स पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने स्ट्राइप वाला ब्लेजर सूट और पैंट पहनी हुई है। वैसे तो इसमें अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट में कुछ अनकम्फर्टेबल सी दिख रही हैं। सामने आए इस वीडियो में उन्हें बार-बार अपने सूट को एडजस्ट करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उनके सूट की फिटिंग में भी ट्रोलर्स को प्रॉब्लम नजर आ रही है। इतना ही नहीं कुछ ने तो अनन्या पर बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कॉपी करने तक का आरोप लगा दिया है।

अनन्या के लेटेस्ट लुक को देख फैंस ने निकाली कमियां

अब अनन्या का वीडियो इस लुक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख एक यूजर ने अनन्या के लुक पर कमेंट किया, ‘जब आप पापा की शादी का कोट और पैंट पहनते हैं।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘आज शायद डिजाइनर का नंबर डिलीट हो गया फोन से। फिर शायद दिमाग काम नहीं किया होगा और जल्दी में पापा के कपड़े पहन लिए।’ एक शख्स बोला, ‘ये पक्का आदित्य की ड्रेस है।’ एक और शख्स ने यही बात कही, ‘गलती से पापा का कोट पहनकर आ गई कोई बात नहीं।’ एक ने अनन्या पर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘आलिया की नकल?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 का प्लॉट हुआ लीक, Jitendra Kumar को पंचायत सेक्रेटरी पद से कौन करेगा रिप्लेस?

अनन्या ने किया आलिया और दीपिका को कॉपी?

कोई कहता है, ‘आलिया भट्ट के गूची इवेंट लुक की नकल की गई है।’ एक फैन ने लिखा, ‘फिट बहुत खराब है।’ एक शख्स ने कहा, ‘इसमें वह बहुत अजीब लग रही है!’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट किया, ‘फिट बेहतर हो सकता है लेकिन वह एक प्यारी लड़की है।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल खराब फिटिंग। जरा भी अच्छा नहीं लग रहा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये सब दीपिका पादुकोण को कॉपी कर रही हैं… पहले आलिया भट्ट और अब ये।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वह पैंट इतनी बड़ी है कि ओवरलैप हो रही है। अच्छा फिट नहीं है।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola