Shraddha Kapoor-Rahul Mody: इन दिनों बी-टाउन की बात करें तो भई पूरा बॉलीवुड अंबानी फैमिली का मेहमान बना हुआ है। जी हां, हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे आज-कल जामनगर में मौजूद हैं और अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग में करीब-करीब पूरा बी-टाउन ही शामिल हुआ है।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं श्रद्धा कपूर
इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए बीते दिन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी जामनगर पहुंची, लेकिन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ। जी हां, श्रद्धा कपूर ने अंबानी फैमिली के इस इवेंट में अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ शिरकत की है। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर कौन हैं एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड? आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं Rahul Mody?
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हो। इसके पहले भी एक्ट्रेस और राहुल को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी हैं। बीते दिन जब श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जामनगर पहुंची, तो एक बार फिर से इस चर्चा ने जोर पकड़ा, तो आपको बता देते हैं कि राहुल मोदी कोई और नहीं बल्कि लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सह-लेखक हैं। जी हां, पेशे से राहुल राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में सह-लेखक की तरह काम किया है, जैसे- प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी।
श्रद्धा कपूर और राहुल ने नहीं किया कोई रिएक्ट
बता दें कि राहुल ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री का रूख किया और अपना हाथ अजमाया। राहुल ने ‘इमोशनल अत्याचार 1’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई शो लिखे हैं। इन दिनों राहुल का नाम श्रद्धा कपूर से जुड़ रहा है। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में Rihanna के कपड़ों ने दिया ‘धोखा’, यूजर्स बोले- कपड़े फाड़ परफॉर्मेंस
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines