हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shahrukh Khan ने Gauri से कहा- मैं हूं यहां... Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में झूमे King-Queen

Anant-Ambani Radhika-Merchant Pre Wedding: अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में शाहरुख खान और गौरी खान का डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे में खोया नजर आ रहा है। इंटरनेट पर वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan, Gauri Khan, image credit- News24

Anant-Ambani Radhika-Merchant Pre Wedding: तीन दिन तक गुजरात के जामनगर में अंबानी फैमिली के ग्रैंड इवेंट के बैश में सितारों ने खूब रंग जमाया। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में ना सिर्फ बी-टाउन बल्कि विदेशी सितारों ने भी खूब लाइमलाइट चुराई। इस बीच अब बॉलीवुड के रोमांटिक कपल यानी शाहरुख खान और गौरी खान का डांस वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

एक-दूसरे में खोए किंग खान और गौरी खान 

सोशल मीडिया पर किंग खान और गौरी खान का बेहद रोमाटिंक वीडियो वायरल हो रहा है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तीसरी शाम से आया ये वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो में शाहरुख खान और गौरी खान ‘मैं यहां हूं यहां…’ पर बेहद रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल एक-दूसरे में खोया दिख रहा है।

यूजर्स को पसंद आया कपल का रोमांटिक अंदाज

साथ ही यूजर्स को भी ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्यूट कपल विद क्यूट डांस। दूसरे ने कहा कि बेस्ट कपल। एक तीसरे ने लिखा कि किंग-क्वीन का डांस, कमाल का है। एक और अन्य ने लिखा कि मजा आ गया। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर्स किंग खान और गौरी खान की तारीफ कर रहे हैं।

प्री-वेडिंग में कपल ने चुराई खूब लाइमलाइट

बता दें कि पहले दिन से ही किंग खान और गौरी खान ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में खूब लाइमलाइट चुराई है। हर कोई कपल के लुक की खूब तारीफ कर रहा है। वहीं, अगर वायरल वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में गौरी खान, किंग खान की बाहों में बाहें डालकर रोमांटिक डांस कर रही हैं। दोनों अपने डांस में इतने खोए हुए हैं जैसे ये भूल ही गए हैं कि इनके आस-पास कोई और भी है। किंग खान का रोमांटिक अंदाज फैंस को हमेशा ही बेहद पसंद आता है। फिर चाहे वो रील लाइफ हो या रियल। शाहरुख अपने रोमांटिक अंदाज से यूजर्स का दिल जीतने में हमेशा कामयाब होते हैं।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh-Shreya Ghoshal ने मिलकर बांधा समा, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तीसरी शाम में सजाई महफिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें