Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant-Radhika Pre Wedding) खत्म होने के बाद भी सुर्खियां बटोर रही है। वहीं प्री-वेडिंग के पहले दिन परफॉर्म करने वाली फेमस कैरेबियन सिंगर रिहाना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट से रिहाना का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो राधिका का गलत नाम लेती दिखाई दे रही हैं।
रिहाना का वीडियो
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग से रिहाना के कई वीडियोज वायरल हुए हैं। जिसमें रिहाना स्टेज पर गाना गाते हुए डांस कर रही हैं। हालांकि परफॉर्मेंस शुरू होने पहले रिहाना ने पूरी अंबानी फैमिली को शुक्रिया अदा किया था। रिहाना ने इंडिया बुलाने के लिए मुकेश अंबानी सहित सभी को धन्यवाद बोला। जिसके बाद रिहाना अनंत और राधिका को भी ब्लेसिंग्स देती नजर आईं। इस दौरान रिहाना ने कहा- अनंत और रादिकी, आपका धन्यवाद कि आपने मुझे यहां बुलाया। मैं आप दोनों के मजबूत रिश्ते के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगी।
यूजर्स ने किया ट्रोल
रिहाना ने इवेंट के दौरान राधिका को ‘रादिकी’ कहकर पुकारा। जिसके बाद रिहाना सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। कई लोगों ने रिहाना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक यूजर ने रिहाना का यह वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ’75 करोड़ लेकर भी दुल्हन का नाम गलत बोल दिया अगर मुझे 1 करोड़ भी दे देते तो…।’ इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘1 करोड़? यार मैं 1 लाख में कर देता यह सब।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ’76 करोड़ पानी में गए छपाक।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘1 करोड़? मुझे अंदर एंट्री और खाना भी मिल जाता तो मैं बोल देता।’ एक ने लिखा, ‘मुझे 1 लाख दे दो मैं दिनभर इनका नाम जप कर लेती’। किसी और ने लिखा, ‘मैं 150 रुपए में बोल देती।’
रिहाना की फीस
बता दें कि, कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना आमतौर पर अपने एक स्टेज शो के लिए 12 करोड़ से 99 करोड़ तक की फीस लेती हैं। वहीं अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना ने पहली बार भारत में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। जिसके लिए रिहाना ने अंबानी परिवार से मोटी रकम वसूली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने 5 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 50 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं जामनगर में रिहाना की ग्रैंड एंट्री और लगेज की लंबी कतार देखकर लोगों के होश उड़ गए थे।
कपड़ों के लिए हुईं ट्रोल
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रिहाना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले रिहाना फटे कपड़ों में परफॉर्म करने की वजह से भी ट्रोल हो चुकी हैं। दरअसल प्री-वेडिंग में परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना की ड्रेस थोड़ी सी फट गई थी। जिसे कवर करने के लिए रिहाना ने गुलाबी रंग का स्कार्फ ओढ़ लिया था। इसके लिए यूजर्स ने रिहाना को जमकर ट्रोल किया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines