Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन (Pre Wedding Function) गुजरात के जामनगर में कल से शुरू हो रहे हैं। होने वाले दूल्हा-दुल्हन से जुड़े हर अपडेट्स को जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं। इस बीच लोगों के मन में अनंत और राधिका की नेट वर्थ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन कितनी संपत्ति का मालिक है।
अनंत अंबानी की नेटवर्थ
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani Net Worth) की नेटवर्थ के बारे में। आपको बता दें कि अनंत अंबानी ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने यूएस में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन कंपलीट किया। मुंबई लौटने के बाद अनंत फिलहाल अपने पिता की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी सैलेरी नहीं लेते हैं, इसके बावजूद उनकी कुल संपत्ति 3,44,000 करोड़ रुपए है।
राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ
अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया राधिका अंबानी कमाई के मामल में अपने होने वाले पति को कड़ी टक्कर देती हैं। राधिका मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पूरी की है। इसके अलावा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राधिका ने राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया है।
अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की संपत्ति की बात करें तो वह रियल एस्टेट फर्म में सेल्स प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति 8-10 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है। इसके अलावा राधिका को डांस का काफी शौक है। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के दौरान राधिका मर्चेंट को पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा गया था।
गेस्ट लिस्ट में ये मेहमान शामिल
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए फिल्मी जगत के अलावा देश और विदेश से मेहमान आने शुरू हो गए हैं। कपल के फंक्शन गुजरात के जामनगर में होंगे। हॉलीवुड सिंगर रिहाना भी भारत पहुंच चुकी हैं। वहीं फिल्म स्टार्स की बात करें तो आने वाले मेहमानों में शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, आमिर खान समेत कई स्टार्स शामिल हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
16 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
17 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines