अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आज तीसरा दिन है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर देश-दुनिया की कई मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर इवेंट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के कातिलाना लुक्स देखने को मिल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सेलेब्स को कंबल ओढ़े देखा जा सकता है। दरअसल, जामनगर की सर्दी से लोगों की हालत खराब हो रही है। इसलिए उन्होंने खुद को गर्म कंबल से ढका हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खुशी कपूर, किरण राव समेत कुछ सेलेब्स को कंबल ओढ़े हुए देखा जा सकता है। सर्दी के प्रकोप के चलते सेलेब्स ने अपने फैशन को एक किनारे रखा और कंबल से खुद को ढककर इवेंट को एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खान तिकड़ी ने मचाया धमाल
आपको बता दें कि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सेलेब्स को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर खान तिकड़ी भी पीछे नहीं रही। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर जबरदस्त डांस किया। सालों बाद इन तीनों खान को साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए। इस मस्ती और धमाल के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी भूल Deepika Padukone ने लगाए ठुमके तो भड़के फैंस, रणवीर सिंह को सुनाई खरी-खोटी
दिलजीत दोसांझ ने गाया गाना
उधर, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से समा बांध दिया। करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी उनके गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सिंगर ने नीता अंबानी संग गुजराती में बातचीत भी की।
रिहाना ने स्टेज पर लगाई आग
गौरतलब है कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी कड़क परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी थी। उनके गानों पर बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को डांस करने से नहीं रोक सके। रिहाना की परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे। आपको बता दें कि यह पहली बार था जब रिहाना ने इंडिया में परफॉर्म किया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines