Anant-Radhika Pre Wedding: पिछले तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग (Anant-Radhika Pre Wedding) सेरेमनी पेज 3 का हॉट टॉपिक बनी हुई है। विदेश से आए मेहमान हों या फिर बड़े पर्दे के सुपरस्टार्स, हर कोई अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में शिरकत करने के लिए गुजरात के जामनगर में नजर आया है। हालांकि इस दौरान कुछ सितारों की कमीं लोगों को काफी खल रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई सुपरस्टार्स इस ग्रैंड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बने हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। वहीं प्रियंका अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी की भी बेस्ट फ्रेंड हैं। इसके बावजूद अनंत और राधिका की शादी में शिरकत करने के लिए प्रियंका जामनगर नहीं पहुंच सकीं। प्रियंका के आने का कारण तो पता नहीं चल पाया है। मगर जामनगर आने के बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया था, प्रियंका चाहकर भी इस सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाईं लेकिन वो जल्द ही भारत का रुख करेंगी और पूरी अंबानी फैमिली से भी मिलेंगी।
करण जौहर
बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर को हर बी-टाउन पार्टियों की शान कहा जाता है। वैसे तो करण बॉलीवुड के हर इवेंट में नजर आते हैं। मगर अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में करण की कमी सभी को खल रही थी। खबरों की मानें तो करण ने हेल्थ प्रॉब्लम्स और कुछ निजी कारणों के चलते अंबानी फैमिली की इस ग्रैंड सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया था।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड के पावर कपल्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी प्री-वेडिंग सेरेमनी में नहीं पहुंचे। हालांकि सभी को पता है कि विराट और अनुष्का दोबारा पेरेंट्स बने हैं। 15 फरवरी को दोनों ने बेटे के जन्म का खुलासा किया था। खबरों के अनुसार दोनों कपल्स देश से बाहर लंदन में हैं। जिसके चलते विराट और अनुष्का जामनगर नहीं पहुंच पाए हैं।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी प्री-वेडिंग सेरेमनी में कहीं नजर नहीं आए हैं। दरअसल ऋतिक इन दिनों मसल इंजरी से पीड़ित हैं। जिसका खुलासा ऋतिक ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके किया था। ऋतिक ने बताया था कि उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई है। यही कारण है कि ऋतिक अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
साउथ सुपरस्टार्स
अंबानी परिवार के इस इवेंट में बॉलीवुड हस्तियों का तांता लग गया था। मगर साउथ सिनेमा से सिर्फ राम चरण को ही इस इवेंट में देखा गया। राम चरण अपनी पत्नी उपसना कामिनेनी के साथ इस समारोह में पहुंचे थे। हालांकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी स्टार इस सेरेमनी में नजर नहीं आया। इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एस एस राजामौली, यश और प्रभास जैसे कुछ सितारों का नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल था। मगर उनके आने की वजह साफ नहीं है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines