जामनगर में चल रहे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज तीसरा दिन है। आज इस मौके पर दो इवेंट्स रखे गए हैं, जिसमें पहली थीम टस्कर ट्रेल्स होगी। इस थीम के तहत फंक्शन में शामिल होने आए मेहमानों के लिए दोपहर में शानदार लंच का इंतजाम किया गया है। प्रोग्राम में इतनी लजीज डिशेज होंगी कि एक के बाद दूसरे का नंबर ही नहीं आएगा। दरअसल, मेहमानों के लिए मेन्यू में बेशुमार ऑप्शन रखे गए हैं। यह मोमेंट किसी शहंशाही दावत से कम नहीं होने वाला है।
इंदौर के लजीज व्यंजन शामिल
आपको बता दें कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर शहर को ‘स्वाद की राजधानी’ कहा है, उसके बाद से ही यहां के स्वाद की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंबानी फैमिली ने मेहमानों के लंच के लिए इंदौर के लजीज व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया है। फंक्शन में आए मेहमानों को इंटरनेशनल व्यंजनों के साथ ही इंदौर के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी भूल Deepika Padukone ने लगाए ठुमके तो भड़के फैंस, रणवीर सिंह को सुनाई खरी-खोटी
रात में होगी शानदार परफॉर्मेंस
वहीं शाम के समय दूसरा इवेंट रखा गया है, जिसकी थीम हस्ताक्षर होगी। इस थीम के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखी गई है। वहीं रात को डांस और गानों की शानदार परफॉर्मेंस होगी। इसके लिए काफी खास इंतजाम किए गए हैं। अंबानी फैमिली इवेंट में शामिल होने आए मेहमानों की खातिरदारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
दूसरे दिन खान तिकड़ी ने मचाया धमाल
गौरतलब है कि अंबानी के शाही फंक्शन का दूसरा दिन काफी शानदार रहा था। इस दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शानदार स्टेज परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों पर सेलेब्स ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं खान तिकड़ी भी पीछे नहीं रही। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर जबरदस्त डांस किया। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स ने अपने शानदार मूव्स दिखाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines