हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Arijit Singh-Shreya Ghoshal ने मिलकर बांधा समा, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग की तीसरी शाम में सजाई महफिल

Anant-Ambani Radhika-Merchant Pre Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तीसरी शाम अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने जादू चलाया। दोनों ने एक साथ मिलकर परफॉर्मेंस दी, जो हर किसी को बेहद पसंद आ रही है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding

Anant-Ambani Radhika-Merchant Pre Wedding: बीता रविवार यानी 3 मार्च को अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का तीसरा दिन था। तीसरे दिन जहां दिन की फोटो ने सबको लुभाया, तो शाम की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा-सा मचा दिया। हंगामा हो भी क्यों ना.. आखिर अनंत और राधिका की ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज जो हैं।

सुरों ने भी मिलाई ताल से ताल

जी हां, तीसरी शाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी की तीसरी शाम सुरों ने भी ताल से ताल मिलाई और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने साथ दी परफॉर्मेंस 

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तीसरी शाम अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल ने एक-साथ सुर मिलाएं और साथ में परफॉर्मेंस दिया। दोनों की आवाज ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए और छा गए। हर कोई दोनों की खूब सराहना कर रहा है। इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये रिहाना से तो बहुत ही शानदार है। दूसरे ने लिखा कि कमाल की आवाज है। एक अन्य ने कहा कि मजा आ गया। एक और यूजर ने लिखा कि दोनों ने महफिल सजा दी।

अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से जीता सबका दिल

इतना ही नहीं बल्कि अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इस इवेंट में चार-चांद लगाए। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादू इस पार्टी में चलाया। अरिजीत सिंह के वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मजा आ गया। एक दूसरे ने लिखा कि वाह, क्या बात है। तीसरे ने कहा कि रिहाना से तो बहुत ही अच्छा है। एक और ने कहा कि सो नाइस वाइस। इस तरह यूजर्स अब अरिजीत सिंह की वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

1 मार्च से 3 मार्च तक

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का फंक्शन तीन दिन तक चला। 1 मार्च से 3 मार्च तक देसी-विदेशी मेहमानों ने इस प्री-वेडिंग सेरेमनी की लुत्फ लिया और खूब रंग जमाया। ना सिर्फ बी-टाउन, साउथ और खेल बल्कि इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में कई बड़े नामचीन चेहरों ने शिरकत की। विदेशों से आए मेहमान भी भारतीय लुक में नजर आए। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के तीनों ही दिन बेहद खास रहे और तीन दिन से ही इंटरनेट पर अंबानी फैमिली और उनके इस ग्रैंड इवेंट की फोटोज छाई हुई हैं। हर कोई अनंत-राधिका से लेकर हर एक चीज की खूब तारीफ कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Indian Idol 14: ट्रॉफी के साथ Vaibhav Gupta को मिले इतने लाख, जानें प्राइज मनी की रकम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें