Anant-Ambani Radhika-Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से कई फोटोज और वीडियो सामने आए है। सोशल मीडिया पर हर तरफ अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड इवेंट की ही फोटोज वायरल हो रही है। इस बीच अब इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर खान, नीता अंबानी के साथ उदित नारायण की आवाज पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
आमिर खान-नीता अंबानी ने किया डांस
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में जहां अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से समा बांधा, तो वहीं उदित नारायण ने भी अपनी आवाज का जादू चलाया। इस प्री-वेडिंग इवेंट में उदित की आवाज ने हर किसी के दिल को जीता। इतना ही नहीं बल्कि उनके गाने पर आमिर खान ने नीता अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है। इस वीडियो में कुछ साफ तो नहीं दिख रहा है, लेकिन नीता और आमिर की झलक दिख रही है। इतना ही नहीं बल्कि वायरल हो रहे वीडियो में अनंत और राधिका भी झूमते नजर आ रहे हैं। यूजर्स को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही इस पर नेटिजंस जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन की बढ़ाई रौनक
इतना ही नहीं बल्कि अपने बेटे और होने वाली बहू की प्री-वेडिंग सेरेमनी में नीता अंबानी ने बेहद खास क्लासिक डांस भी किया है। प्री-वेडिंग फंक्शन की रौनक बढ़ाते हुए नीता ने विश्वंभरी स्तुति पर बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी। नीता के डांस ने हर किसी का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हमेशा परंपरा और आध्यात्मिकता को ऊपर रखने वाली नीता अंबानी ने मां अंबे के आगे बेहद शानदार क्लासिक डांस किया है। हर कोई नीता अंबानी की खूब तारीफ कर रहा हैं।
जामनगर में हुआ ग्रैंड इवेंट
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी तीन दिन तक गुजरात के जामनगर में चली। इस ग्रैंड सेरेमनी का हिस्सा देसी और विदेशी मेहमान बनें। हर किसी ने प्री-वेडिंग सेरेमनी को खूब एंजॉय किया और इस दौरान सितारों के लुक ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
यह भी पढ़ें- Akshra Singh ने ली Pawan Singh की जगह! आसनसोल से चुनाव लड़ेंगी एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines