हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेहमानों को संगीत में इतना व्यस्त रखें कि वे फोन न देखें', जानें नीता अंबानी ने सितार वादक से क्या कहा था?

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : अंनत अबानी-राधिका मर्चेंट की शादी ने काफी सुखियां बटोरीं। शादी समारोह में सितार वादक नीलाद्रि कुमार को भारतीय शास्त्रीय संगीत पेश करने के लिए बुलाया गया था, जिनसे बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सिर्फ दो डिमांड की थी।

विज्ञापन
नीता अंबानी

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन बंध में गए। उनकी शादी का समारोह 7 महीने तक चला। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में 12 जुलाई को दोनों ने सात फेरे लिए। इस समारोह में देश-दुनिया से बड़ी-बड़ी हस्तियां आई थीं, जोकि चर्चा का विषय रहा। सितार वादक और संगीतकार नीलाद्रि कुमार ने भारतीय शास्त्रीय संगीत से मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि नीता अंबानी उसने क्या चाहती थीं।

जानें नीता अंबानी ने क्या रखी थी डिमांड?

नीलाद्रि कुमार ने अनंत-राधिका मचेंट की शादी में ‘साउंड ऑफ इंडिया’ पेश किया था। उन्होंने बताया कि नीता अंबानी उनसे दो चीजें चाहती थीं। पहला- मेहमानों को संगीत में इतना व्यस्त रखना कि वे अपने मोबाइल फोन को देखने के बारे में न सोचें। दूसरा- विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के सामने भारतीय संगीत, संगीतकारों और संस्कृति को उजागर करना था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika की शादी का इनसाइड वीडियो आया सामने, भव्यता देख खुली रह जाएंगी आंखें

नीलाद्रि कुमार के सामने थी बड़ी चुनौती

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीता अंबानी अपने मेहमानों को यह दिखाना चाहती थीं कि भारतीय संगीत न सिर्फ अन्य शैलियों के बराबर है, बल्कि उससे कहीं अधिक है। सितार वादक ने कहा कि उनके विचार एक संगीतकार के मिशन से काफी मेल खाते हैं। इसे लेकर उनके सामने एक ऐसी धुन बनाने की चुनौती थी, जो दर्शकों को आकर्षित करे। नीलाद्रि कुमार ने कहा कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के जरिए लोगों की भावना को छूने की पूरी कोशिश की।

यह भी पढ़ें : 20 घंटे जेल की हवा खाने के बाद बाहर आए यूट्यूबर-बिजनेसमैन, अनंत-राधिका की शादी में बिन बुलाए जाना पड़ा महंगा

विज्ञापन

‘तेरे बिना’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’ गाना भी लिख चुके हैं नीलाद्रि कुमार

नीलाद्रि कुमार फिल्मों के लिए भी गाने लिखते हैं। उनके लोकप्रिय और प्रसिद्ध गाने ‘तेरे बिना’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’ और ‘मेहरम’ हैं। इसे लेकर नीलाद्रि कुमार ने कहा कि उन्हें फिल्मों के लिए गाना लिखना बहुत पसंद है। गाना लिखने ऐसा लगता है जैसे एक बच्चे को जन्म देने और उसे बढ़ते हुए देखना है। यह शास्त्रीय संगीत से काफी अलग है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola