Amitabh Bachchan Shocking Incident: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर जो शॉकिंग खबर सामने आई है उसके बाद पूरा देश घबरा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि आज सुबह एक्टर की तबीयत बिगड़ी और उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। अब ये खबर सुन फैंस बिग बी की सेहत को लेकर कामना कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ को लेकर इस तरह की शॉकिंग खबर सामने आई हो।
अमिताभ को चढ़ा 60 बोतल खून
एक बार अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा भयानक हादसा हुआ था जिसके बाद पूरी दुनिया डर गई थी। दरअसल, फिल्म ‘कुली’ के सेट पर बिग बी घायल हो गए थे और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें खून चढ़ा और उस दौरान उनकी हालत इतनी खराब थी कि उनके लिए 60 बोतल खून का इंतजाम किया गया था। ऐसे में अमिताभ बच्चन के लिए ब्लड डोनेट करने वालों की लम्बी लाइनें लग गई थीं। सभी फैंस एक्टर को बचाने के लिए अपना खून डोनेट करने पहुंच गए थे और तभी जल्दबाजी में डॉक्टर्स से एक बड़ी लापरवाही हो गई और बिग बी का इलाज गलत पड़ गया।
डॉक्टर्स की गलती से हुआ हेपेटाइटिस बी
हुआ ये कि जब अमिताभ बच्चन को करीब 60 बोतल खून चढ़ा तो उसमें 200 डोनर का खून था। ऐसे में एक डोनर हेपेटाइटिस बी से संक्रमित था जिसका खून गलती से अमिताभ को चढ़ गया और डॉक्टर्स की लापरवाही एक्टर को महंगी पड़ गई। हेपेटाइटिस बी से संक्रमित खून चढ़ने की वजह से अमिताभ बच्चन भी हेपेटाइटिस बी से इन्फेक्टेड हो गए थे और उन्हें भी ये बीमारी हो गई। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद एक्टर पूरी दुनिया को बता चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan हुए हॉस्पिटल में भर्ती, बॉलीवुड के शहंशाह को क्या हुआ?
अमिताभ बच्चन ने खुद किया था खुलासा
याद दिला दें, जब अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस बी कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा था तब उन्होंने खुद इस किस्से का जिक्र किया था। यानी अमिताभ बच्चन के साथ कई बार ऐसे भयानक हादसे हो चुके हैं। ऐसे में फैंस भी एक्टर को लेकर चिंता में बने रहते हैं। वो तो बिग बी की किस्मत अच्छी है और लाखों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं कि वो बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में अब उम्मीद है कि इस बार भी एक्टर अपनी बीमारी को हराकर वापिस घर लौट आएंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines