Bastar The Naxal Story, Amarnath Jha: फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ की रिलीज में अब बस कुछ ही समय रह गया है। 15 मार्च को अदा शर्मा की इस फिल्म की सिनेमाघरों में एंट्री हो जाएगी। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘योद्धा’ और ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ का क्लैश। जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ भी 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच अब फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ के राइटर ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ के राइटर अमरनाथ झा ने इसे लेकर क्या कहा है?
लोग परेशान या डिस्टर्ब हो सकता हैं- अमरनाथ
हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान फिल्म के राइटर अमरनाथ झा ने इस फिल्म की कहानी को लेकर बात की है। अमरनाथ ने कहा कि इस फिल्म में सिर्फ सच दिखाया गया है और इसकी सच्चाई देखकर लोग परेशान या डिस्टर्ब भी हो सकते हैं। अमरनाथ ने आगे कहा कि इस फिल्म में दिखाई गई सच्चाई से ना सिर्फ लोग डिस्टर्ब होंगे बल्कि इसकी सच्चाई सिस्टम में बैठे लोगों को भी डिस्टर्ब कर सकती है। इसलिए ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रिलीज के बाद फिल्म को लेकर विवाद हो सकता है।
कंट्रोवर्सी करके फिल्म चला लूंगा तो ये नहीं हो सकता- अमरनाथ
इसके आगे अमरनाथ से विवादित मुद्दों पर फिल्म बनाने को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने कहा कि जिन फिल्मों पर विवाद होता है, उनके चलने की बिल्कुल भी गांरटी नहीं होती। कोई भी फिल्म तभी चलेगी जब उसमें इमोशन होगा या फिर वो अपनी कहानी से जुड़ेगी। अमरनाथ ने आगे कहा कि अगर कोई सोचता है कि कंट्रोवर्सी करके फिल्म चला लूंगा तो ये बिल्कुल नहीं हो सकता। हां, इससे कुछ टाइम के लिए पब्लिसिटी जरूर मिल जाएगी। अगर कोई भी दर्शक फिल्म के लिए पैसा खर्च कर रहा है तो उसको पता होता है कि इस फिल्म के पीछे जो कंट्रोवर्सी है उसका क्या सच है।
फिल्म के जरिए मैं बस सच दिखाना चाहता हूं- अमरनाथ
फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ पर बात करते हुए अमरनाथ ने आगे कहा कि कॉलेज टाइम पर मैं कुछ नक्सली संगठनों से जुड़ा गया था, लेकिन जब मैंने इसे करीब से देखा और मुझे सच्चाई पता लगी, तो मैं इससे दूर हो गया। नक्सली संगठनों को लेकर लोगों को लगता है कि वो उनके लिए है या गरीबों की बातें करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और वो बस अपनी सरकार चलाने के लिए सब करते हैं। इस फिल्म के जरिए मैं बस लोगों को सच दिखाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोगों को पता लगे कि जो दूर से दिख रहा है वो सच नहीं है।
यह भी पढ़ें- South Vs Bollywood पर बयान देकर ‘पुष्पा’ ने दिल जीता, रश्मिका मंदाना ने कहा था- दोनों अलग नहीं
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines