Amar Singh Chamkila Trailer Social Media Review: इन दिनों दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया।
दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल
फिल्म के ट्रेलर में ‘अमर सिंह चमकीला’ बने दिलजीत दोसांझ बेहद शानदार तरीके से अपने किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया या नहीं, ये तो वो खुद ही बताएंगे, तो आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर पर सोशल मीडिया के लोगों का क्या कहना है?
क्या कहते हैं इंटरनेट वाले?
फिल्म का ट्रेलर तो देखने लायक है। वहीं, अब इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि वाह, #ImtiazAli ने बेहद शानदार फिल्मोग्राफी की है। ये फिल्म तो बेहद शानदार होने वाली है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही बेहद बेहतरीन काम किया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये एक म्यूजिकल मैजिक होने वाली है। एक अन्य यूजर ने कहा कि अमर सिंह चमकीला ने दिल जीत लिया। इस तरह का रिएक्शन अब इंटरनेट यूजर्स इस ट्रेलर पर दे रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि नेटिजंस को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। हालांकि फिल्म का कितना प्यार मिलता है ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा?
ट्रेलर में क्या-क्या?
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि अमर सिंह चमकीला कितना संघर्ष करते हैं। स्टेज तक आने के लिए अमर सिंह चमकीला को कितने पापड़ बेलने पड़े ये तो ट्रेलर देखकर ही आपको समझ आ जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर में आपको ये भी पता लगेगा कि कैसे उनका नाम ‘चमकीला’ पड़ता है। इसके बाद उनकी प्रेम कहानी शुरू होती है और वो शादी भी कर लेते हैं, लेकिन उनके गानों को लोगों की तरह-तरह की बातों का सामना करना पड़ता है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में आपको ‘चमकीला’ के संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी। वहीं, ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande फिल्म Swatantra Veer Savarkar में मुफ्त में काम कर क्यों हुईं ट्रोल?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines