Alia Bhatt Women’s Day Post: आज महिला दिवस है और सभी एक्ट्रेसेस इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कोई लोगों को शुभकामना दे रहा है तो कोई बाकी महिलाओं को मोटीवेट करता हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग तो समाज की सोच को भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड की सबसे क्यूट और सफल एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का पोस्ट भी सामने आ गया है। उन्होंने एक हैप्पी पोस्ट शेयर कर सभी लेडीज को इस खास दिन की बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने महिला दिवस पर किया खास पोस्ट
लेकिन आलिया भट्ट का ये स्पेशल पोस्ट जिसमें बस प्यार ही प्यार झलक रहा है अब वो भी लोगों के निशाने पर आ गया है। आलिया भट्ट ने पोस्ट तो लोगों को महिला दिवस विश करने के लिए किया था लेकिन इस पर भी यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ऐसा आलिया भट्ट ने इस बार क्या कहा है या क्या लिखा है जिसके बाद लोग उनका मजाक बना रहे हैं चलिए इसकी वजह भी आपको बता ही देते हैं। अब आलिया भट्ट क्यों ट्रोल हो रही हैं इसके लिए तो आपको उनका पोस्ट और कैप्शन देखना पड़ेगा।
क्यों ट्रोल हो रहीं आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट से हार्ट की तस्वीर शेयर की। इस रेड हार्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरी लिटिल वीमेन ने इसे मेरे लिए बनाया है… और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं.. महिला दिवस की आप सभी लेडीज को शुभकामनाएं। कुछ वक्त निकालें और आज और हर दिन अपनी पूरी जिंदगी खुद को सेलिब्रेट करें।’ अब आलिया ने लिखा तो अच्छा है। लेकिन फैंस की नजर बस वहीं, अटक गई जहां उन्होंने कहा था कि ‘मेरी लिटिल वीमेन ने इसे मेरे लिए बनाया है।’ अब इस पोस्ट पर लोग आलिया से सवाल कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक साथ होगा Dolly Sohi और उनकी बहन का अंतिम संस्कार, एक्ट्रेस के निधन से दुख में डूबी इंडस्ट्री
यूजर्स को खटकी ये बात
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है, ‘राहा सिलाई करना जानती है? एक 2 साल की बच्ची इसे कैसे बना सकती है। क्या कोई समझा सकता है? सिर्फ क्यूरोसिटी के कारण पूछ रही हूं।’ एक ने कहा, ‘कुछ भी… हां भाई सेलेब्रिटी हैं कुछ भी पोस्ट कर दें सब बढ़िया है।’ एक ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘राहा इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है?’ कोई हंसते हुए बोला, ‘छोटी बच्ची कैसे बन सकती है? ये झूठ लग रहा है यार।’ एक कमेंट आया , ‘इतनी छोटी बच्ची कैसे बना सकती है ये, कुछ भी मत फेंको।’ किसी ने लिखा, ‘बनाई भी कैसे उसने?’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines