Akshaye Khanna Love Life: बॉलीवुड में बैचलर्स की बात जब भी होती है तो अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का नाम जहन में आना लाजमी है। सलमान खान के बाद अक्षय खन्ना ही हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उनकी जिंदगी में प्यार ने कई बार दस्तक दी। बी-टाउन की कई एक्ट्रेस हैं, जिनके लिए अक्षय खन्ना का दिल धड़क चुका है। कई टॉप एक्ट्रेस के साथ उनका नाम भी जुड़ा लेकिन प्यार मुकम्मल हो पाता इससे पहले ही फुल स्टॉप लग गया। आज अक्षय खन्ना का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों एक्टर ने कुंवारे रहने का फैसला किया हुआ है।
ऐश्वर्या राय पर आया था दिल
अक्षय खन्ना बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। आज भी जब वह फिल्मी पर्दे पर एंट्री लेते हैं, तो दर्शक उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं। ये तो बात हुई उनकी प्रोफेशनल लाइफ की। बात करें अगर पर्सनल लाइफ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था।
फिल्म ‘ताल’ में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। यही वो समय था जब अक्षय, ऐश्वर्या के प्यार में पड़ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि वह ऐश्वर्या राय के खूबसूरत चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पाते थे।
कपूर खानदान से आया रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना का नाम कपूर खानदान की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। कपूर खानदान की ओर से एक्टर के लिए रिश्ता भेजा गया था। बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन अक्षय और करिश्मा के प्यार को मंजिल मिल पाती इससे पहले ही करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं। वह चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर पर फोकस करें। यही वजह थी कि रिश्ता बंधने से पहले ही टूट गया।
इन हसीनाओं से जुड़ा नाम
अक्षय खन्ना के अफेयर के चर्चे गॉसिप गलियारों में कई बार सुने गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस तारा शर्मा के साथ एक्टर काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन साल 2006 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। तारा से ब्रेकअप के बाद अक्षय की लाइफ में उर्वशी शर्मा ने दस्तक दी। फिल्म ‘नकाब’ के सेट पर अक्षय और उर्वशी की नजदीकियों की खबरें आईं लेकिन इस रिश्ते को भी मंजिल नहीं मिल सकी।
क्यों अब तक कुंवारे हैं अक्षय?
अक्षय खन्ना के फैंस भी चाहते हैं कि एक्टर शादी कर लें लेकिन लगता है कि एक्टर ने अपने दिल और दिमाग से शादी का ख्याल निकाल दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अक्षय ने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं किसी रिश्ते में लंबे समय तक रह सकता हूं। दूसरी बात मुझे बच्चे बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मैंने फैसला लिया है कि मैं कभी शादी नहीं करने वाला हूं। मुझे अकेले रहना पसंद है।’
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज और नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
16 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
16 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
20 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
30 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
30 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
31 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines